Instagram में आने वाला है वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर

Instagram जल्द ही व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर को कड़ी टक्कर देने के लिए ऐप में वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फेसबुक इसकी टेस्टिंग कर रहा है। बता दें कि इंस्टग्राम अब फेसबुक के स्वामित्व में है। हालांकि यह इससे पहले भी जनवरी में इसके बारे में खबर आई थी।
जनवरी में व्हाट्सऐप ट्रैकर WAbetainfo ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी थी। ब्लॉग में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया था जिससे पता चल रहा था कि डायरेक्ट मैसेज के साथ ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा।

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि फरवरी के अंत तक यह फीचर लाइव हो जाएगा और यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए होगा। वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट द्वारा पूछे गए सवाल पर इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे इस पर फिलहाल कुछ भी कॉमेंट करना नहीं चाहते हैं।