वोडाफोन अब सभी यूजर्स को दे रहा है 349 रुपये में अनलिमिटेड मजा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Vodafone India offer 28GB data and unlimited Voice Calls for 28 Days to all users at Rs 349
Vodafone

    वोडाफोन ने अब सभी यूजर्स के लिए जियो की टक्कर में प्लान पेश कर दिया है। वोडाफोन के इस प्लान में आपको 28 दिनों तक 1 जीबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा और साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि यह ऑफर लिमिटेड पिरियड के लिए है। इस प्लान की जानकारी वोडाफोन की आधिकारिक वेबसाइट shop.vodafone.in पर दी गई है। यह प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है।

    ये भी पढ़ेंः वोडाफोन और एयरटेल के इन प्लान्स के आगे जियो को भूल जाएंगे आप

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 348 रुपये का प्लान पेश किया था जिसमें 28 दिनों तक 1 जीबी 3जी-4जी डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी। हालांकि यह प्लान केवल राजस्थान के यूजर्स के लिए था। वहीं अब कंपनी ने इस प्लान से 1 रुपये ज्यादा कीमत में देश के सभी यूजर्स के लिए 349 रुपये का प्लान रिलीज कर दिया है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो shop.vodafone.in या वोडाफोन ऐप से ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल 399 रुपये में दे रहा है 84GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

    Airtel
    Airtel

    बता दें कि एयरटेल ने भी 399 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा मिल रहा है। साथ में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी 84 दिनों तक मिल रही है। कॉलिंग किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड है। अगली स्लाइड में जानें किसके लिए है यह प्लान?इस प्लान की खासियत यह है कि यह रोमिंग में भी काम करेगा यानी रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉल्स फ्री होंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें