यह टेलीकॉम कंपनी अब आपदा के बारे में अपने ग्राहकों को भेजेगी रियल टाइम अलर्ट
वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि आपदा के दौरान अपने ग्राहकों को अलर्ट भेजेगी। इसके लिए Vi ने आंध्र प्रदेश सरकार और Celltick के साथ साझेदारी की है।

विस्तार
प्राकृतिक आपदाओं जैसे बारिश या भूकंप के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान यातायात और कम्युनिकेशन को होता है। इस दौरान लोगों को भी कम्युनिकेशन को लेकर काफी दिक्कत होती है। अब इस समस्या के समाधान के लिए वोडाफोन आइडिया ने एक नई घोषणा की है। वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि आपदा के दौरान अपने ग्राहकों को अलर्ट भेजेगी। इसके लिए Vi ने आंध्र प्रदेश सरकार और Celltick के साथ साझेदारी की है।
अलर्ट के लिए वोडाफोन आइडिया ने आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट (एपीएसडीएमए) के साथ भी साझेदारी की है। सीधे शब्दों में कहें तो आंध्र प्रदेश में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को आपदा के समय रियल टाइम अलर्ट मिलेगा।
अलर्ट के तौर पर ग्राहकों को ट्रैफिक और नेटवर्क जाम समेत कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी। यह अलर्ट कंपनी अपने ऐसे ग्राहकों को भी भेजेगी जो हैं विदेशी लेकिन आपदा के दौरान आंध्र प्रदेश में मौजूद होंगे। इस अलर्ट को जल्द ही अन्य सर्किल में भी शुरू किया जाएगा। इलका छोड़कर कहीं और जाने वालों के लिए यह अलर्ट काफी मददगार साबित होगा।
बता दें कि हाल ही में राजस्थान के आईटी विभाग ने वोडाफोन आइडिया को डुप्लिकेट सिम के जरिए ऑनलाइन ठगी के मामले में 27.5 लाख रुपये का पेमेंट करने को कहा है। इस राशि में ब्याज के तौर पर 2.31 लाख रुपये शामिल हैं। एक महीने में पेमेंट न करने पर देना होगा ब्याज कंपनी को ठगी का शिकार हुए एक ग्राहक को 27.5 लाख रुपये देने हैं।
- जोर का झटका धीरे से: सबसे महंगा हो सकता है सबसे सस्ता फोन Jio Phone Next, जानें कारण
- Realme C25Y: 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10999 रुपये
- 30 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकती है Vivo X70 सीरीज, गिंबल कैमरा का मिल सकता है सपोर्ट
- मोटोरोला ने चुपके से लॉन्च किया Motorola Moto E20 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत