VI Plan: कंपनी का बड़ा ऑफर, अब इस प्लान में रोज मिलेगा 4GB डाटा, पहले मिलता था 2GB
Vi के 449 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर डबल डाटा ऑफर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में अब हर रोज 4 जीबी डाटा मिलेगा जो कि पहले 2 जीबी मिलता था।

विस्तार
Vi (वोडाफोन आइडिया) ने अपने एक सबसे लोकप्रिय प्री-पेड प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर पेश कर दिया है। Vi के 449 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर डबल डाटा ऑफर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में अब हर रोज 4 जीबी डाटा मिलेगा जो कि पहले 2 जीबी मिलता था।
Vi के 449 रुपये वाले प्लान के फायदे
Vi के इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें हर रोज 4 जीबी डाटा के अलावा सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। यह सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिलेगा। इस प्लान में भी रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री डाटा मिलेगा। साथ ही Vi के एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। Vi के इस 449 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
बता दें कि Vi ने हाल ही में 267 रुपये का एक प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है जिसके साथ 25 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान में भी रोज 100 SMS मिलेंगे। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें भी Vi के एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।
- Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion जल्द होंगे भारत में लॉन्च, टीजर रिलीज
- Vivo Y53s बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा का है सपोर्ट
- itel G4334IE 4K Android TV: 30999 रुपये में क्या पैसा वसूल है 43 इंच का यह एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी?
- माइक्रोसॉफ्ट टीम्स में आ रहा Top Hits फीचर, ऐसे करेगा काम