Vivo Y53s बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा का है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Aug 2021 01:55 PM IST
सार

Vivo Y53s में 33W की फास्ट चार्जिंग है। Vivo Y53s का मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max और Samsung Galaxy M51 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

विज्ञापन
Vivo Y53s launched in India With 64 Megapixel Triple Rear Cameras Price and Specifications
Vivo Y53s - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पिछले कई दिनों से वीवो के नए स्मार्टफोन Vivo Y53s की लीक रिपोर्ट सामने आ रही थीं, हालांकि अब कंपनी ने आखिरकार Vivo Y53s को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y53s को 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज है। Vivo Y53s में 33W की फास्ट चार्जिंग है। Vivo Y53s का मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max और Samsung Galaxy M51 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    Vivo Y53s की कीमत

    Vivo Y53s को एक ही स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। Vivo Y53s के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,490 रुपये है। फोन को डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैंबो कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Vivo Y53s को HDFC बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपये के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। फोन के साथ जियो की ओर से 7,000 रुपये का ऑफर है।

    विज्ञापन

    Vivo Y53s की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y53s में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y53s का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Vivo Y53s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y53s की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें