वोडाफोन आइडिया ने दोबारा लॉन्च किए ये दो प्लान, डाटा-कॉलिंग के साथ बीमा भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea Vi Brings back Rs 51 and Rs 301 Prepaid Recharge Packs With Health Insurance Benefits
vodafone idea - फोटो : amarujala

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने दो पुराने प्लान को फिर से लॉन्च किया है। Vodafone Idea ने 51 रुपये और 301 रुपये वाले प्लान की वापसी की है। ये दोनों प्लान कॉम्बो प्री-पेड रिचार्ज हैं जिनके साथ आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलता है।

    इन दोनों प्लान के तहत बीमार होने पर (कोरोना में भी) 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने पर हर रोज 1,000 रुपये मिलेंगे और यदि कोई आईसीयू में भर्ती होता है तो हर रोज 2,000 रुपये मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इसका लाभ 18 साल से लेकर 55 साल तक के यूजर्स को मिलेगा। वोडाफोन आइडिया ने अपने इस प्लान को ‘Vi Hospicare' नाम दिया है। 51 रुपये और 301 रुपये वाले दोनों प्लान समान स्वास्थ्य बीमा के साथ आते हैं। इस स्वास्थ्य बीमा का लाभ निजी, सरकारी और आयुष अस्पतालों में लिया जा सकता है। ग्राहकों को अस्पताल से आने के बाद डीस्चार्ज सर्टिफिकेट को कंपनी को देना होगा। उसके बाद पैसे मिल जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्वास्थ्य बीमा के अलावा 51 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में 500 SMS भी मिलेंगे। साथ ही रोज 1.5 जीबी डाटा भी मिलेगा। दूसरा यानी 301 रुपये वााल भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, लेकिन इसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलता है।

    बता दें कि पिछले महीने ही Vi ने 249 रुपये का एक अनलिमिटेड प्लान बाजार में उतारा है जिसके साथ रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ग्राहकों को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे डाटा की कोई लिमिट नहीं होगी और इन छह घंटे में जी भर के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    यह सुविधा Vi के उन सभी प्री-पेड ग्राहकों के लिए है जो 249 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं। खास बात यह है कि प्लान के साथ कंपनी डाटा रोलओवर की सुविधा भी दे रही है यानी सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल एक साथ शनिवार और रविवार को किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें