घरेलू कंपनी Ambrane ने एक साथ लॉन्च किए दो ईयरबड्स, मिलेगा ENC का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 05:18 PM IST
सार

Ambrane Dots 20

विज्ञापन
Ambrane Dots 11 and Dots 20 TWS Earphones launched in India With Voice Assistant Support IPX5 Water Resistance
Ambrane Dots 11 AND Ambrane Dots 20 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ambrane ने दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 शामिल हैं। इन दोनों ईयरबड्स में यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग दी गई गई है। इसके अलावा इनमें ब्लूटूथ वर्जन 5 दिया गया है। Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इन दोनों में गूगल असिस्टेंट के साथ एपल सिरी का भी सपोर्ट है।

    Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 की कीमत

    कीमत की बात करें तो Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 दोनों की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिम कंपनी की वेबसाइट से इन्हें क्रमशः 1,799 रुपये और 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इनकी बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट से भी हो रही है। इनमें से Ambrane Dots 11 को ब्लैक कलर और Ambrane Dots 20 को ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 की स्पेसिफिकेशन

    Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 दोनों के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं, लेकिन डिजाइन जरूर अलग हैं। दोनों ईयरबड्स वॉटर रेसिस्टेंट हैं और दोनों में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 दिया गया है। इनमें से Ambrane Dots 11 7mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा हाई बास का दावा किया गया है। बैटरी लाइफ को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा है। केस के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ambrane Dots 20 में इन्वॉयरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) है जो कि कॉलिंग के लिए परफेक्ट है। इसमें 10mm के ड्राइवर का इस्तेमाल हुआ है और केस के साथ इसकी बैटरी को लेकर 25 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें भी टच कंट्रोल दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें