Jio 247 Vs Vi 267: कौन सा प्लान है बेस्ट, किसमें मिलेंगे अधिक फायदे
जियो के इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 25 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS और माय जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप्स जैसे JioCloud, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioTV के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

विस्तार
Vodafone Idea (Vi) ने हाल ही में अपना 267 रुपये का प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसका मुकाबला जियो के एक प्लान के साथ है। जियो के प्लान की कीमत 247 रुपये है। ऐसे में जियो का प्लान Vi के प्लान से 20 रुपया सस्ता हुआ, लेकिन फायदे इन प्लान के एक ही जैसे हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों प्लान में आपके लिए बेस्ट कौन सा है?
Vodafone Idea का 267 रुपये वाला प्लान
Vi के इस प्लान की कीमत 267 रुपये है और इसमें 25 जीबी डाटा मिलेगा। Vi के इस नए प्री-पेड प्लान की वैधता 30 दिनों की है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है। Vi का यह 267 रुपये वाला प्री-पेड प्लान सभी 23 सर्किल में उपलब्ध हो गया है। इस प्लान को अमेजन पे, Vi की साइट, पेटीएम और अन्य थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
Jio का 247 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 25 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS और माय जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप्स जैसे JioCloud, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioTV के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। यह प्लान जियो फ्रीडम प्लान के अंतर्गत आता है।
कौन-सा प्लान आपके लिए है बेस्ट?
फायदे की बात करें तो Jio और Vi दोनों के प्लान में एक ही जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। अंतर सिर्फ अतिरिक्त फायदे और कीमत की है। इसके अलावा यह भी देखना होगा कि आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क अच्छा है। ऐसे में आप अपनी जरूरत और नेटवर्क की सुविधा के अनुसार प्लान का चयन कर सकते हैं।
- Google Doodle: सर लुडविग गट्टमन के 122वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल, जानें इनके बारे में
- Jio Offer: अभी डाटा रिचार्ज करें, जब मन करे तब पैसा दें, यह है तरीका
- Cowin: लोगों को मिल रहा कोरोना वैक्सीन का नकली सर्टिफिकेट, सरकार ने बताए पहचान के तरीके
- Exclusive: 55 इंच साइज में लॉन्च होगा itel का अपकमिंग 4K टीवी, रिटेल बॉक्स की इमेज आई सामने