Jio Offer: अभी डाटा रिचार्ज करें, जब मन करे तब पैसा दें, यह है तरीका

रिलायंस जियो ने हाल ही में दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के एलान के बाद एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस नए प्लान का फायदा यह है कि इसमें भरपूर डाटा मिल रहा है और वैधता भी लंबी मिल रही है। जियो के इस प्लान की कीमत 3,499 रुपये है जो कि कंपनी का सबसे महंगा प्लान है। जियो के इस प्लान में हर रोज 3GB डाटा मिलेगा यानी कुल 1095GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इस प्लान के बाद अब जियो ने अपने ग्राहकों को एक और सुविधा दी है। जियो के ग्राहकों को रिचार्ज करने के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आपका डाटा अचानक से खत्म हो गया और रिचार्ज की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप जियो से लोन रिचार्ज ले सकते हैं और बाद में सुविधा होने पर पैसे दे सकते हैं। आइए जानते हैं जियो के Recharge Now and Pay Later ऑफर के बारे में...

आमतौर पर हमें सभी रिचार्ज प्लान के साथ हर रोज के लिए कुछ डाटा मिलता है, लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से डेली का डाटा खत्म हो जाता है तो मुसीबत हो जाती है। ग्राहकों की इस दिक्कत को देखते हुए जियो ने इमरजेंसी डाटा लोन नाम से एक सुविधा दी है।

जियो के इमरजेंसी डाटा लोन सुविधा के तहत ग्राहक 11 रुपये का डाटा प्लान बिना पेमेंट किए रिचार्ज कर सकते हैं, हालांकि बाद में आपको पैसे देने होंगे। इमरजेंसी डाटा लोन के तहत आप अधिकतम 11 रुपये का 5 रिचार्ज कर सकते हैं यानी आपको कुल 5 जीबी डाटा मिलेगा। 11 रुपये वाले डाटा पैक में 1 जीबी डाटा मिलता है।
- Google Doodle: सर लुडविग गट्टमन के 122वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल, जानें इनके बारे में
- Cowin: लोगों को मिल रहा कोरोना वैक्सीन का नकली सर्टिफिकेट, सरकार ने बताए पहचान के तरीके
- Exclusive: 55 इंच साइज में लॉन्च होगा itel का अपकमिंग 4K टीवी, रिटेल बॉक्स की इमेज आई सामने
- WhatsApp में आ रहा है शानदार फीचर, एचडी में शेयर कर सकेंगे वीडियो