वोडाफोन आइडिया ने Hoichoi के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को फ्री में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 27 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea partnership with Hoichoi for Bengali content
VODAFONE HOICHOI

    वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने बांग्ला में मनोरंजन सेवा प्रदाता होईचोई के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। यह साझेदारी वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ताओं को होईचोई के एक्सक्लूसिव डिजिटल कंटेंट का शानदार अनुभव प्रदान करेगी। वोडाफोन और आइडिया दोनों के उपभोक्ता क्रमशः वोडाफोन प्ले और आइडिया मुवीज एण्ड टीवी ऐप पर इस कंटेंट का आनंद ले सकेंगे।

    होईचोई के साथ वोडाफोन आइडिया की साझेदारी के तहत ग्राहकों को ओरिजिनल कंटेंट जैसे ओरिजिनल शो और मुवीज तथा हाल ही में अगले एक साल के लिए ऐलान किए गए 30 ओरिजिनल शो एवं 12 ओरिजिनल मुवीज शामिल हैं। कुछ लोकप्रिय शो में हिंदी और तमिल में डब किए गए शो जैसे ब्योमकेश, हैलो, कार्टून, डुपुर थकुरपु और चरित्रहीन शमिल हैं।

    विज्ञापन

    इस मौके पर वोडाफोन आइडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, सशि शंकर ने कहा, ‘‘हम हमेशा से उपभोक्ताओं को मनोरंजन का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहे हैं और उन्हें बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराते रहे हैं। यह साझेदारी उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आज स्थानीय भाषा के कंटेंट इंटरनेट पर लोगों को खूब लुभा रहे हैं।’’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है। वोडाफोन अपने पोस्टपेड ग्राहकों को रेंटल पर 2,400 रुपये की छूट दे रहा है। खास बात यह है कि यह ऑफर वोडाफोन के सभी प्लान के साथ मिल रहा है, हालांकि वोडाफोन के इस नए ऑफर की दिक्कत यह है कि इसमें यह डिस्काउंट 12 महीने के प्लान के साथ मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें