ठंडे बस्ते में पड़ी पतंजलि के Kimbho ऐप की लांचिंग, नहीं होगा रीलांच

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 27 Dec 2018 12:20 PM IST
Patanjali cancels plans to relaunch Kimbho app
Kimbho BY Patanjali Communication

    इसी साल 30 मई को बाबा रामदेव के ब्रांड पतंजलि ने व्हाट्सऐप की टक्कर में मैसेजिंग ऐप किंभो को लांच किया था लेकिन 24 घंटे के अंदर ही ऐप को प्ले-स्टोर से हटा लिया गया। उसके बाद 15 अगस्त के मौके पर ऐप का ट्रायल वर्जन फिर से लांच किया गया है।

    साथ ही वादा किया गया है कि जल्द ही इसको सभी के लिए लांच किया जाएगा। वहीं अब खबर है कि पतंजलि ने किंभो ऐप की लांचिंग को खत्म कर दिया है। द प्रिंट नाम की वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पतंजिल के मैसेजिंग ऐप Kimbho को अब लांच नहीं किया जाएगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक पतंजलि के किंभो ऐप को नोएडा की सोशल रिवॉल्यूशन मीडिया एंड रिसर्च नाम की कंपनी ने तैयार किया था और इसके पीछे अदिति कमल का दिमाग था। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पतंजलि ने भी इस मामले पर अपना बयान रखा है और कहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से किंभो की लांचिंग टाल दी गई है। पूरी तैयारी के साथ इस ऐप को लांच किया जाएगा।

    Kimbho ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसके जरिए व्हाट्सऐप की तरह वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इस ऐप के यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें