वोडाफोन का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, प्लान पर मिलेगी 2,400 रुपये की छूट

वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है। वोडाफोन अपने पोस्टपेड ग्राहकों को रेंटल पर 2,400 रुपये की छूट दे रहा है। खास बात यह है कि यह ऑफर वोडाफोन के सभी प्लान के साथ मिल रहा है, हालांकि वोडाफोन के इस नए ऑफर की दिक्कत यह है कि इसमें यह डिस्काउंट 12 महीने के प्लान के साथ मिल रहा है।
वैसे तो वोडाफोन के पास यह प्लान पहले से ही है लेकिन आइडिया के साथ मर्जर के बाद वोडाफोन-आइडिया ने इस प्लान को फिर से जारी किया है ताकि आइडिया के पोस्टपेड यूजर्स की संख्या में वृद्धि हो सके। इसके लिए आइडिया वे सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत ग्राहकों को 50 फीसदी की छूट मिलेगी, हालांकि 50 फीसदी छूट सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी जो सिटी बैंक के नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं।
ये भी पढ़ें: 7 साल का यह बच्चा YouTube से कमाता है 1 अरब 54 करोड़ रुपये
ऐसे में ग्राहकों को हर महीने 200 रुपये का कैशबैक और साल में 2,400 रुपये की छूट मिलेगी। वैसे आपको बता दें कि वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 299 रुपये और आइडिया के निर्वाना पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 399 रुपये है। वोडाफोन-आइडिया ने इस प्लान के लिए कई शर्तें भी रखी हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इस ऑफर के लिए आपको सिटी बैं का क्रेडिट कार्ड लेना ही होगा और 60 दिनों के अंदर 4,000 रुपये भी खर्च करने होंगे। तो अब आप बताइये कि वोडाफोन के इस प्लान के बारे में आपका क्या ख्याल है।
गौरतलब है कि अक्टूबर ने वोडाफोन ने 189 रुपये का एक प्री-पेड प्लान लांच किया था जिसमें आपको कॉलिंग और डाटा दोनों फायदे मिलेंगे। वोडाफोन के 189 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलता है।