वोडाफोन और आइडिया के ग्राहकों को पेटीएम दे रहा है शानदार कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 26 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea offers Cashback of Rs 25 to prepaid users with Paytm
vodafone

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। इसके लिए वोडाफोन आइडिया ने पेटीएम के साथ पार्टनरशिप की है। पेटीएम के साथ वोडाफोन आइडिया की इस साझेदारी के तहत ग्राहकों को पेटीएम से रिचार्ज कराने पर 25 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके लिए कम-से-कम 149 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    वैसे तो कंपनी ने कहा है कि वोडाफोन आइडिया के प्री-पेड यूजर्स पहली बार रिचार्ज कराकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं लेकिन कई यूजर्स का दावा है कि रिचार्ज के दौरान उन्हें एक प्रोमो कोड मिल रहा है जिसे अप्लाई करने पर 25 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। बता दें कि इस कैशबैक ऑफर का फायदा आइडिया और वोडाफोन दोनों कंपनियों के ग्राहक उठा सकते हैं।

    विज्ञापन

    वहीं मौजूदा पेटीएम ग्राहकों को 20 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही ग्राहकों को 375 रुपये का एक वाउचर भी मिल रहा है जिसका इस्तेमाल पेटीएम मॉल से कुछ खरीदने या फिर फिल्म का टिकट खरीदने के दौरान किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि वोडाफोन ने कल ही 6 नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 25 रुपये है। वोडाफोन आइडिया के इन प्लान्स की वैधता 28 दिन से लेकर 84 दिनों तक है। वोडाफोन आइडिया  के ये प्लान उत्तर प्रदेश पश्चिम, पंजाब और तमिलनाडु में उपलब्ध हैं, जल्द ही इन्हें सभी सर्किल में जारी किया जाएगा।

    25 रुपये वाले प्लान में आपको 18 रुपये का टॉकटाइम और 10 एमबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के इस 25 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। दूसरा प्लान 35 रुपये का है जिसमें 26 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा मिलता है। 35 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इन दोनों प्लान के तहत यूपी वेस्ट और पंजाब में 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से लोकल-एसटीडी कॉलिंग की जा सकेगी, वहीं तमिलनाडु में कॉलिंग का दर 60 पैसा प्रति मिनट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें