Airtel ने लांच किया सिर्फ 195 रुपये का प्लान, 28 दिनों तक अनलिमिटेड मजा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 26 Sep 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Airtel Launched Rs 195 Recharge With 1.25GB Daily Data, Unlimited Voice Calls to take Jio
AIRtel

    Airtel ने एक बार फिर से जियो और वोडाफोन पर हमला करते हुए एक नया और सस्ता प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस नए प्लान की कीमत 195 रुपये है और इस प्लान में रोज 1.25 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। एयरटेल के 195 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है यानि कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 35 जीबी डाटा मिलेगा।

    एयरटेल के इस नए प्लान के अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि इस प्लान में मैसेज की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का 195 रुपये वाला प्लान फिलहाल केरल सर्किल में है, अब देखना यह होगा कि कंपनी इस प्लान को सभी सर्किल के लिए जारी करती है या नहीं।सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस की अनबॉक्सिंग और फर्स्ट इंप्रेशन

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में एयरटेल ने 168 रुपये का प्लान लांच किया है जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों तक रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री में की जा सकेगी। वहीं एयरटेल के इस 168 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा यानि कुल मिलाकर आपको 28 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें