Vodafone ने इन शहरों में लॉन्च की TurboNet, 28 दिन की वैधता के साथ 20 रुपये का प्लान भी हुआ जारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 24 Aug 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea Launches TurboNet 4G in Select Circles Also introduces Rs 20 plan for validity
vodafone

    वोडाफोन आइडिया ने अपनी नई 4जी सर्विस TurboNet की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वोडाफोन की यह सर्विस देश के कुछ शहरों में ही फिलहाल शुरू की गई है जिनमें उत्तर प्रदेश वेस्ट, राजस्थान और कोलकाता को छोड़कर पूरे पश्चिम बंगाल का इलाका शामिल है।

    वोडाफोन आइडिया ने टर्बोनेट (TurboNet) की लॉन्चिंग पर अपने एक बयान में कहा कि इसके तहत डुअल स्पेक्ट्रेम का इस्तेमाल होगा और इससे 4जी नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही पहले के मुकाबले लोगों को नेटवर्क की अच्छी कवरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    इस सेवा के तहत रेडियो नेटवर्क को डायनेमिक री-फार्मिंग, एम-मीमो, L900 और TDD के साथ तैयार किया जाएगा जिससे नेटवर्क बूस्ट की क्षमता बढ़ेगी और अधिक इलाकों तक कवरेज बढ़ेगी। वहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि अगले कुछ महीनों में यह सुविधा देश के अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vodafone ने अपने 20 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को कुछ सर्किल के लिए फिर से जारी किया है। वोडाफोन के 20 रुपये वाले इस प्लान में फुल टॉकटाइम मिलेगी और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत वोडाफोन के ग्राहकों को 28 दिनों तक इनकमिंग और आउटगोइंग की सुविधा मिलेगी। बता दें कि इससे पहले वोडाफोन के ग्राहकों को वैलिडिटी के लिए 24 या फिर 35 रुपये का रिचार्ज कराना होता था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें