Redmi के इन दो दमदार स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आज, मिलेगा 64MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro and Redmi Note 9 Pro Max flash sale today via Amazon Price in India and Specifications
Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : mi.com

    शाओमी के दो स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro को आज यानी एक सितंबर को फिर से खरीदने का मौका है। Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से होगी। इन दोनों फोन को शाओमी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। बता दें कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Redmi Note 9 Pro Max
    Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : xiaomi

    Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro की कीमत

    Redmi Note 9 Pro Max 6GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश: 16,999 रुपये, 18,499 रुपये और 19,999 रुपये हैं। यह फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लैशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है।

    Redmi Note 9 Pro Max
    Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : amarujala

    Redmi Note 9 pro Max की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें