Vi ने पेश किए नए पोस्टपेड प्लान, शुरुआती कीमत 299 रुपये, जानें फायदे
वोडाफोन आइडिया के पास अब कॉरपोरेट यूजर्स के लिए चार बिजनेस प्लस पोस्टपेड प्लान हैं जिनकी शुरुआती कीमत 299 रुपये है। इस सीरीज के सबसे महंगे प्लान की कीमत 499 रुपये है। दो अन्य प्लान की कीमत 349 रुपये है।

विस्तार
वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ नए पोस्टपेड बिजनेस प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान के साथ ग्राहकों को कई एक्सक्लूसिव फायदे मिलेंगे जो अन्य यूजर्स को नहीं मिलते हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 299 रुपये है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एयरटेल के पोस्टपेड प्लान महंगे हुए हैं। एयरटेल का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अब 999 रुपये का हो गया है।
VI के नए प्लान के फायदे
वोडाफोन आइडिया के पास अब कॉरपोरेट यूजर्स के लिए चार बिजनेस प्लस पोस्टपेड प्लान हैं जिनकी शुरुआती कीमत 299 रुपये है। इस सीरीज के सबसे महंगे प्लान की कीमत 499 रुपये है। दो अन्य प्लान की कीमत 349 रुपये और 399 रुपये है। बता दें कि मौजूदा बिजनेस कॉरपोरेट ग्राहकों को उनके बाद के बिलिंग साइकल से नए बिजनेस प्लस प्लान में अपग्रेड किया जाएगा।
299 रुपये वाले प्लान में कुल 30 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा रोमिंग सहित सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत एक महीने तक रोज 100 SMS मिलेंगे। इसमें मोबाइल सिक्योरिटी, वोडाफोन एप्स का एक्सेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
349 रुपये वाले प्लान में भी 299 रुपये वाले प्लान जैसी सुविधाएं ही मिलेंगी लेकिन डाटा 30 जीबी की जगह 40 जीबी हो जाएगाष इस प्लान में लोकेशन ट्रैकिंग की भी सुविधा मिलेगी। वहीं 399 रुपये और 499 रुपये वाले में उपरोक्त सुविधाओं के साथ क्रमशः 60 जीबी और 100 जीबी डाटा मिलेगा। 499 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए Disney Plus HOtstar VIP का एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- कंफर्म: 11 अगस्त को लॉन्च होगी Samsung Z Fold सीरीज, पेश हो सकता है Galaxy Z Flip 3
- महंगाई से राहत: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ 22 हजार रुपये सस्ता, जानें नई कीमत
- Oppo Reno 6 5G: भारत की पहली लाइव सेल, 39 हजार का फोन जीतने का है मौका, जानें ऑफर
- Ptron Bassbuds Ultima ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिला ANC का सपोर्ट