Ptron Bassbuds Ultima ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिला ANC का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस ईयरफोन को 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड्स में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है।

विज्ञापन
Ptron Bassbuds Ultima TWS Earphones launched in India With Active Noise Cancellation
Ptron Bassbuds Ultima - फोटो : ptron

    विस्तार

    घरेलू कंपनी पीट्रोन ने Ptron Bassbuds Ultima को को भारत में लॉन्च कर दिया है। Ptron Bassbuds Ultima कंपनी का एक बजट ईयरबड्स है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) है। Ptron का दावा है कि यह उसका पहला ANC ईयरफोन है जिसे पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है। Ptron Bassbuds Ultima स्वेट और स्प्लैश प्रूफ भी है। Ptron ने अपने इस नए ईयरबड्स को लेकर 15 घंटे के बैकअप का दावा किया है।

    Ptron Bassbuds Ultima की कीमत

    Ptron Bassbuds Ultima की कीमत भारतीय बाजार में 1,699 रुपये रखी गई है, हालांकि अमेजन की प्राइम डे सेल में इसे आप 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे केवल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Ptron Bassbuds Ultima TWS के फीचर्स

    कंपनी का दावा है कि यह पहला मेड इन इंडिया TWS ईयरफोन है जिसमें ANC दी गई है। ANC को ऑफ और ऑन भी किया जा सकता है। ऑन करने के बाद यह 30dB तक न्वाइज कैंसिलेशन उपलब्ध कराने में समक्ष होगा। इसमें कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल रिसीव और रिजेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है जिसे लेकर कंपनी ने दमदार स्टीरियो साउंड और शानदार बास का दावा किया है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में 90 मिनट का प्लैबैक मिलेगा। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस ईयरफोन को 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड्स में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें