Vodafone Idea ने भारत में लॉन्च किया  e-SIM, सिर्फ इन तीन सर्किल में मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea Launches eSIM Support in India Only for iPhone Users
Vodafone Idea E-sim - फोटो : amarujala

    एयरटेल और रिलायंस जियो के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी भारत में ई-सिम (eSIM) लॉन्च कर दिया है, हालांकि ई-सिम फिलहाल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी पेश किए गए हैं। वोडाफोन आइडिया का ई-सिम फिलहाल दिल्ली, गुजरात और मुंबई सर्किल में ही उपलब्ध है। शुरुआती तौर पर वोडाफोन आइडिया का ई-सिम आईफोन यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है।

    वोडाफोन आइडिया के ई-सिम का सपोर्ट जिन आईफोन मॉडल्स को मिला है उनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE (2020), iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR के नाम शामिल हैं। जल्द ही इसका सपोर्ट सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप और गैलेक्सी फोल्ड पर मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone के शानदार रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा

    कैसे मिलेगा Vodafone Idea का eSIM?

    यदि आप पहले से ही वोडाफोन आइडिया के ग्राहक हैं और आपके पास ऊपर बताए गए आईफोन मॉडल्स में से कोई आईफोन है तो आप ई-सिम ले सकते हैं। ई-सिम के लिए आपको सिर्फ एक मैसेज करना होगा। मैसेज में आपको “eSIM email id” लिखकर 199 पर भेजना होगा। यदि आपकी ई-मेल आईडी मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको “email email id” लिखकर 199 पर भेजना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक बार ई-मेल आईडी वैलिडेट होने के बाद आपको नंबर पर 199 से एक मैसेज आएगा जिसके बादा “ESIMY” लिखकर उस मैसेज का रिप्लाई करना होगा। इसके बाद आपको एक और मैसेज मिलेगा और फिर ई-मेल आईडी पर एक क्यूआर कोड आएगा जिसे स्कैन करने के बाद आप ई-सिम एक्टिवेट कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें