वोडाफोन आइडिया ने बिहार में लॉन्च की VoWi-Fi कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2023 02:07 PM IST
सार

Vi की VoWi-Fi की सर्विस भले ही बिहार में अब लॉन्च हुई है लेकिन जियो और एयरटेल की VoWi-Fi सर्विस पहले से ही बिहार में चालू है।

विज्ञापन
Vodafone Idea launched voWiFi calling services in Bihar
Vi New Recharge Plan - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपनी नई सर्विस VoWi-Fi को बिहार में भी लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन आइडिया की इस सर्विस को पाने वाला बिहार कंपनी का 15वां सर्किल है। Vi की VoWi-Fi की सर्विस भले ही बिहार में अब लॉन्च हुई है लेकिन जियो और एयरटेल की VoWi-Fi सर्विस पहले से ही बिहार में चालू है।

    Vodafone Idea की VoWi-Fi सर्विस इससे पहले दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, राजस्थान, यूपी पूर्व, यूपी पश्चिम, पंजाब, महाराष्ट्र और गोवा, मुंबई, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में उपलब्ध है। VoWi-Fi सर्विस लॉन्च होने का मतलब यह नहीं है कि सभी फोन के साथ इसका सपोर्ट मिलेगा। यदि आपके पास कोई ऐसा फोन है जिसमें VoWi-Fi कॉलिंग का सपोर्ट है तो उसके बाद ही आप इस सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में यदि आप भी मुंबई के बाद अब गुजरात सर्किल में अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। Vi ने 99 रुपये वाले प्लान की वैधता अब 15 दिन दी है जो कि पहले 28 दिन थी। इसी तरह Vi के 128 रुपये वाले प्लान में अब 18 दिन की वैधता मिल रही है जो कि पहले 28 दिन थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें