अलर्ट: Apple डिलीट करने जा रहा आईफोन की सभी फोटोज, आप ऐसे बचा सकते हैं अपनी यादगार तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

यदि आप भी आईपैड या आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक चेतावनी है। एपल ने कहा है कि वह My Photo Stream एलबम को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। आपको बता दें कि इस एलबम में पिछले 30 दिनों में क्लिक की गई तस्वीरें रहती हैं।

विज्ञापन
Apple will permanently delete photos in July 2023 how to keep yours safe
apple photos - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कहते हैं कि एक फोटो हजार शब्दों के बराबर होती है, लेकिन यदि फोटो को कोई हमेशा के लिए डिलीट कर दे तो फिर कुछ नहीं बचता है। यदि आप भी आईपैड या आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक चेतावनी है। एपल ने कहा है कि वह My Photo Stream एलबम को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। आपको बता दें कि इस एलबम में पिछले 30 दिनों में क्लिक की गई तस्वीरें रहती हैं।

    एपल ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा है कि 26 जून से माय फोटो स्ट्रीम में फोटो अपलोडिंग बंद हो गई है और 26 जुलाई तक इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा इस एलबम इसमें पड़ी सभी फोटोज को भी डिलीट कर दिया जाएगा यानी आपको अपनी यादगार तस्वीरों को बचाने के लिए एक महीने का वक्त है।

    विज्ञापन

    अब आपके पास एक ही ऑप्शन बचा है कि आप अपनी तस्वीरों को सेव कर लें। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर फोटोज एप पर क्लिक करें। इसके बाज My Photo Stream का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और फोटोज को सेव करें या फिर iCloud पर अपलोड करें। यदि आप पहले से ही क्लाउड पर बैकअप ले रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें