IPL 2021 से ठीक पहले वीवो ने विराट कोहली को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Apr 2021 02:31 PM IST
सार

वीवी को 13वें सीजन से हटाए जाने के बाद 'ड्रीम 11' को आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली थी।

विज्ञापन
vivo Onboards Virat Kohli as its Brand Ambassador in India ahead of IPL 2021
VIVO Virat Kohli - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आईपीएल 2021 की शानदार आगाज से ठीक पहले वीवो इंडिया ने विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया है। इस साझेदारी से वीवो की कोशिश लाखों युवा और टेक्नोलॉजी के दीवानों तक पहुंचने की है। इस साझेदारी के बाद विराट कोहली जल्द ही वीवो के किसी नए प्रोडक्ट और कैंपेन में दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले वीवो के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आमिर खान, सारा अली खान काम कर चुके हैं।

    इस साझेदारी पर विराट कोहली ने कहा, 'मैं वास्तव में इस साझेदारी का इंतजार कर रहा हूं। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं निरंतरता और गेम के प्रति प्रतिबद्धता को बखूबी समझता हूं। वीवो ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में खुद को नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ एक उभरते हुए ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत किया है। मोबाइल फोटोग्राफी में वीवो की टेक्नोलॉजी गेम चेंजिंग है।'

    विज्ञापन

    बता दें कि आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में एक बार फिर से वीवो की वापसी हुई है। आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा के बाद वीवो इंडिया के निदेशक (ब्रांड रणनीति) निपुन मार्या ने वीवो आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में वापस आ गया है और यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक और रोमांचक है क्योंकि आईपीएल भारत में सबसे बड़ी संपत्ति है। वीवी को 13वें सीजन से हटाए जाने के बाद 'ड्रीम 11' को आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली थी। ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में आईपीएल 2020 लिए स्पॉन्सरशिप अधिकार खरीदे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपनी बहुप्रतिक्षित Vivo X60 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Vivo X60 के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Vivo X60 Pro+, Vivo X60 Pro और Vivo X60 शामिल हैं। इनमें से Vivo X60 और Vivo X60 Pro को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। Vivo X60 सीरीज का सीधा मुकाबला वनप्लस 9 सीरीज के साथ है।

    Vivo X60 Pro+, Vivo X60 Pro, Vivo X60 की कीमत

    Vivo X60 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 69,990 रुपये है और यह फोन इंपेरर ब्लू वेगन लेदर फिनिश में मिलेगा। वहीं Vivo X60 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 49,990 रुपये है। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और शिमर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo X60 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,990 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और शिमर ब्लू कलर में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें