Yahoo Answers: सवाल-जवाब का यह सबसे पुराना प्लेटफॉर्म अगले महीने हो रहा बंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Apr 2021 10:04 AM IST
सार

Yahoo Answers पर आपके कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब मौजूद हैं तो आप 30 जून से पहले अपने डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं। इस डाटा में आपके सवालों की सूची, जवाब और तस्वीरें होंगी।

Yahoo Answers is shutting down on 4 May you can download your data before 30 june
Yahoo Answers - फोटो : social media

    विस्तार

    एक वक्त में सवाल-जवाब के लिए नंबर-1 पोर्टल रहे Yahoo Answers अब बंद होने जा रहा है। 90 के दशक में तमाम तरह के सवाल जवाब के लिए Yahoo Answers का लोग इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब यह साइट बंद हो जा रही है। 20 अप्रैल के बाद यह Yahoo Answers रीड ओनली मोड में चली जाएगा यानी आप सिर्फ इस पर मौजूद जानकारी पढ़ सकेंगे, पहले की तरह कोई सवाल-जवाब नहीं कर पाएंगे।

    4 मई के बाद यह साइट पूरी तरह से बंद हो जाएगी। 4 मई के बाद इस साइट पर जाने वाले यूजर्स को याहू के होमपेज पर री-डायरेक्ट कराया जाएगा। Yahoo ने अपने यूजर्स का खास ख्याल भी रखा है और अपने सवाल-जवाब वाले डाटा को डाउनलोड करने की सुविधा दी है यानी यदि आपको लगता है कि Yahoo Answers पर आपके कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब मौजूद हैं तो आप 30 जून से पहले अपने डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं। इस डाटा में आपके सवालों की सूची, जवाब और तस्वीरें होंगी।

    Yahoo ने एक्टिव यूजर्स को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी भेजा है। नोटिफिकेशन में कंपनी ने कहा है कि पिछले कई सालों से Yahoo Answers के यूजर्स की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर खर्च करना और इसे आगे ले जाना मुश्किल है। बता दें कि Yahoo Answers को 16 साल पहले लॉन्च किया गया था और इसके लाखों यूजर्स थे।

    Yahoo Answers का मुकाबला Reddit और Quora जैसे प्लेटफॉर्म से था जो आजकल काफी लोकप्रिय हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म के पास आज लाखों यूजर्स हैं जबकि Yahoo Answers के पास अब बहुत ही कम एक्टिव यूजर्स बचे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें