एड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉल बटन शामिल

आपकी पसंदीदा ऐप व्हॉट्सऐप ने चुपचाप अपने बीटा वर्जन पर वीडियो कॉल बटन जोड़ा दिया है, जिसको आप APK फाइल के तौर पर apkmirror से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी गूगल प्ले पर मौजूद बीटा टेस्टर्स में भी परीक्षकों के लिए उपलब्ध है।
वीडियो बटन तो व्हॉट्सऐप पर दिखाई देने लगा है कि अफसोस की बात यह है कि अभी यह वीडियो कॉल के लिए एक्टिव नहीं है। हाल ही लीक इमेज से पता चला था कि फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग (आईएम) के ऐप आईओएस प्लेटफॉर्म पर बटन का परीक्षण किया गया। आईओएस उपयोगकर्ताओं को पहले अपडेट पाने की उम्मीद है।
Macerkopf नाम की एक जर्मन वेबसाइट द्वारा प्रकाशित स्क्रीनशॉट से पता चलता पता चला था कि आईओएस यूजर्स को व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉल बटन दिया गया। अगर ये स्क्रीन शॉट्स असली हैं, तो व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉल का इंटरफेस काफी हद तक वॉयस कॉलिंग जैसा होगा। उपयोगकर्ताओं कॉल म्यूट कर सकते हैं और वीडियो कॉल के दौरान फ्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच कर सकते हैं।
वेबसाइट का कहना है कि यह नया फीचर आंतरिक रूप से परीक्षण के लिए आईओएस व्हॉट्सऐप वर्जन 2.12.16.2 पर डेवलपर्स और बीटा परीक्षकों के लिए पेश किया गया है। आधिकारिक तौर पर, व्हॉटसऐप वीडियो कॉल फीचर के बारे में कोई बात नहीं कही गई है, लेकिन अगले साल तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप भी मल्टी-टैब यूजर इंटरफेस भी पेश करने वाला है। इसके जरिए व्हॉट्सऐप यूजर्स मेन चैट लिस्ट में जाए बिना एक चैट से दूसरी चैट पर जा सकते हैं।