वोडाफोन आइडिया का शानदार प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Aug 2021 03:34 PM IST
सार

इस प्लान के तहत दो पैक पेश किए गए हैं जिनमें एक पैक 1,699 रुपये का है और दूसरा 2,299 रुपये का है। इन प्लान में परिवार के 3-5 सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसका मुकाबला एयरटेल ब्लैक से होगा।

विज्ञापन
Vi Launches RedX Family Plan with Unlimited 4G Data for all Family MembersVI
VI LOGO - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसमें अनलिमिटेड 4जी डाटा मिल रहा है। आमतौर पर किसी भी प्लान के साथ तय जीबी में डाटा मिलता है लेकिन वोडाफोन आइडिया के इस नए पोस्टपेड RedX Family Plan में परिवार के सभी सदस्यों को अनलिमिटेड 4G डाटा मिलेगा। Vi का यह प्लान खासतौर पर उनलोगों के लिए पेश किया है जो कि घर से काम कर रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन क्लास के लिए डाटा की जरूरत है और फिर जो बहुत ज्यादा ऑनलाइन वीडियो देखते हैं।

    Vi RedX Family प्लान के फायदे

    इस प्लान के तहत दो पैक पेश किए गए हैं जिनमें एक पैक 1,699 रुपये का है और दूसरा 2,299 रुपये का है। इन प्लान में परिवार के 3-5 सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसका मुकाबला एयरटेल ब्लैक से होगा। इन दोनों प्लान में परिवार के सभी सदस्यों को अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    1,699 रुपये वाले प्लान में तीन मेंबर को जोड़ा जा सकेगा, जबकि 2,299 रुपये वाले प्लान में 5 मेंबर जुड़ सकेंगे। दोनों प्लान में प्राइमरी नंबर पर एक साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन और साथ में ZEE5 का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों प्लान में सात दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसके अलावा प्राइमरी मेंबर एक साल में चार बार एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं जिसमें एक इंटरनेशनल और प्रीमियम कस्टमर सर्विस का एक्सेस शामिल है। 14 देशों के लिए स्पेशल आईएसडी रेट भी लगेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें