Samsung Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Aug 2021 03:20 PM IST
सार

Samsung Galaxy A12 Nacho में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A12 Nacho Launched in Russia know price and specifications
Samsung Galaxy A12 Nacho - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 Nacho को रूस में लॉन्च कर दिया है जो कि Galaxy A12 का अपग्रेडेड वर्जन है। काफी हद तक यह नया स्मार्टफोन Galaxy A12 जैसा ही है जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A12 Nacho में Exynos प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पहले वाले वर्जन में मीडियाटेक का प्रोसेसर था।

    Samsung Galaxy A12 Nacho की कीमत

    Samsung Galaxy A12 Nacho के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रशियन रूबल यानी करीब 12,100 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम क साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रशियन रूबल यानी करीब 14,100 रुपये है। फोन की बिक्री ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में होगी। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A12 Nacho की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A12 Nacho में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A12 Nacho का कैमरा

    इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Samsung Galaxy A12 Nacho की बैटरी

    Samsung Galaxy A12 Nacho में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 20 घंटे के इंटरनेट सर्फिंग का दावा किया गया है। बैटरी 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें