Vi Republic Day Offer: ग्राहकों को फ्री में मिल रहा 5GB डाटा, जानें पूरा ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Jan 2023 07:31 PM IST
सार

यह रिचार्ज आपको Vi एप के जरिए कराना होगा। वहीं यदि आप 199 रुपये लेकर 299 रुपये तक का कोई रिचार्ज कराते हैं तो आपको 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा फ्री मे मिलेगा। एक्स्ट्रा डाटा की वैधता 28 दिनों की होगी। Vi का यह Republic Day Offer सात फरवरी 2023 तक है।

विज्ञापन
vi Brings Attractive Republic Day Offer for its Customers on Vi App with free 5GB data
Vi Republic Day Offer - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गणतंत्र दिवस (Republic Day) के खास मौके पर वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर का एलान किया है। Vi ने कहा है कि Republic Day Offer के तहत ग्राहकों को 5 जीबी तक फ्री डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। Vi के बयान के मुताबिक इस ऑफर के लिए आपको 299 रुपये या इससे अधिक वाला रिचार्ज कराना होगा।

    दूसरी शर्त यह है कि यह रिचार्ज आपको Vi एप के जरिए कराना होगा। वहीं यदि आप 199 रुपये लेकर 299 रुपये तक का कोई रिचार्ज कराते हैं तो आपको 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा फ्री मे मिलेगा। एक्स्ट्रा डाटा की वैधता 28 दिनों की होगी। Vi का यह Republic Day Offer सात फरवरी 2023 तक है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये वाले प्लान के फायदे

    इस प्लान में हर रोज 1.5 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ डाटा रोलओवर की भी सुविधा है यानी सोमवार से शुक्रवार तक के बचे हुए डाटा का इस्तेमाल शनिवार और रविवार को किया जा सकेगा। इस प्लान के साथ 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें