Veira ग्रुप ने स्मार्ट टीवी के लिए पेश किया Linux आधारित Coolita 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम
Coolita OS के फीचर्स की बात करें तो इसके साथ यूजर्स को एक नया टीवी एक्सपेरियंस मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक यह मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले काफी हल्का होगा और इस्तेमाल करने में आसानी होगी। Coolita 2.0 के साथ कंपनी की प्लानिंग पांच लाख स्मार्ट टीवी बेचने की है।

विस्तार
भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में फिलहाल एंड्रॉयड या यूं कहें तो गूगल का कब्जा है। एंड्रॉयड फोन की तरह स्मार्ट टीवी में भी गूगल का ही ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे ज्यादा है। अब Veira ग्रुप ने गूगल से मुकाबले के लिए Linux आधारित Coolita 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है जो कि स्मार्ट टीवी के लिए है। Veira ग्रुप देश की सबसे बड़ी स्मार्ट टीवी ODM (ऑरिजनल डिजाइन मैन्यूफैक्चरर) है। नए स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Veira ग्रुप ने Coolita के साथ साझेदारी दी है।
Coolita OS के फीचर्स की बात करें तो इसके साथ यूजर्स को एक नया टीवी एक्सपेरियंस मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक यह मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले काफी हल्का होगा और इस्तेमाल करने में आसानी होगी। Coolita 2.0 के साथ कंपनी की प्लानिंग पांच लाख स्मार्ट टीवी बेचने की है। Coolita OS के साथ यूजर्स को डिफॉल्ट रूप से YouTube, Prime Video, Zee5, Hungama, SonyLiv जैसे एप्स मिलेंगे।
Coolita TV OS में प्री-इंस्टॉल क्लाउड गेम मिलेंगे, इनबिल्ट इंटरनेट ब्राउजर, एप स्टोर और डाटा सेवर भी होगा। टीवी में रियल टाइम में डाटा इस्तेमाल की जानकारी भी मिलेगी। इस ओएस के साथ एक ही LAN से कनेक्ट किसी भी टीवी में मेन टीवी के स्क्रीन को कास्ट किया जा सकता है। Veira ग्रुप ने पिछले चार महीने में 3,00,000 टीवी तैयार किए हैं जिनमें Haier, Infinix, iTel, Noble Skiodo, Iconic जैसे ब्रांड्स के टीवी शामिल हैं।
- Portronics ने कान की सफाई के लिए लॉन्च किया स्पेशल गैजेट, जानें इसकी खासियत
- Samvaad TV समेत छह यूट्यूब चैनल पर बैन, नामी एंकर की तस्वीरों के साथ दिखा रहे थे फर्जी खबरें
- Windows 7 और 8.1 हुआ बंद, अब माइक्रोसॉफ्ट नहीं देगा कोई भी अपडेट
- Samsung Galaxy S23 series की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, एक फरवरी को होने वाली है लॉन्चिंग