Portronics ने कान की सफाई के लिए लॉन्च किया स्पेशल गैजेट, जानें इसकी खासियत
Portronics XLife में 3 मेगापिक्सल का फुल एचडी कैमरा है जिसमें 3.5mm का अल्ट्रा फाइन लेंस है। इसमें 6-LED स्पॉटलाइट भी दी गई हैं जिनकी मदद से आप कान के अंदर सबकुछ देख पाएंगे। Portronics XLife में 3-एक्सिस का जायरोस्कोप है जो 360° व्यू में मदद करता है।

विस्तार
कान की सफाई करना वास्तव में एक मुश्किल काम है। आमतौर पर लोग कान की सफाई के लिए डॉक्टर के पास जाने की प्लानिंग करते हैं लेकिन यह सिर्फ प्लानिंग ही रह जाती है। अब इस काम को Portronics ने आसान कर दिया है। कंपनी ने Portronics XLife (ऑटोस्कोप) को पेश किया है जो कि एक 360° फुल एचडी कैमरा है। इस खास कैमरे की मदद से आप कान की सफाई कर सकते हैं और सफाई को अपने फोन में लाइव देख सकते हैं। इसमें सिलिकॉन टिप भी है जो कि स्किन के लिए सुरक्षित माना जाता है। कान की सफाई के लिए कॉटन का इस्तेमाल खतरनाक होता है।
Portronics XLife में 3 मेगापिक्सल का फुल एचडी कैमरा है जिसमें 3.5mm का अल्ट्रा फाइन लेंस है। इसमें 6-LED स्पॉटलाइट भी दी गई हैं जिनकी मदद से आप कान के अंदर सबकुछ देख पाएंगे। Portronics XLife में 3-एक्सिस का जायरोस्कोप है जो 360° व्यू में मदद करता है।
Portronics XLife में Wi-Fi 2.4GHz की कनेक्टिविटी दी गई है जिसकी मदद से आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन दोनों में कान की सफाई लाइव देख सकते हैं। इसके लिए XLife एप भी पेश हुआ है। आप वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा कान के अंदर की फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
Portronics XLife एक वायरलेस ऑटोस्कोप है जो कि टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। इसकी बैटरी को लेकर 30 मिनट के बैकअप का दावा है और इसका कुल वजन 13 ग्राम है। Portronics XLife Otoscope की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है और इसे 12 महीने की वारंटी के साथ कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और प्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
- Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला गेमिंग TWS, 899 रुपये में खरीदने का है मौका
- Samvaad TV समेत छह यूट्यूब चैनल पर बैन, नामी एंकर की तस्वीरों के साथ दिखा रहे थे फर्जी खबरें
- Samsung Galaxy S23 series की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, एक फरवरी को होने वाली है लॉन्चिंग
- Windows 7 और 8.1 हुआ बंद, अब माइक्रोसॉफ्ट नहीं देगा कोई भी अपडेट