Valentine’s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर रोमांस स्कैम ने दिया दस्तक; इन तरीकों से हो रहा है फ्रॉड, कैसे बचें आप?

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 14 Feb 2026 07:00 AM IST
सार

How to avoid Cyber Scams:

क्या आप भी इस वैलेंटाइन डे किसी सीक्रेट गिफ्ट या ऑनलाइन डेटिंग का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां तो संभल जाइए। क्योंकि प्यार के इस त्योहार को साइबर अपराधियों ने ठगी का नया हथियार बना लिया है। लुभावने डिस्काउंट, मुफ्त गिफ्ट और रोमांस स्कैम के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाई जा रही है। इस डिजिटल युग में आपका एक गलत क्लिक अपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है।

विज्ञापन
Valentine's Day scam alert: One click  empty your bank account; avoid digital traps  February 14
Cyber Alert - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    वैलेंटाइन डे के मौके पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने हाई अलर्ट जारी किया है। अपराधी केवल आपकी भावनाओं से नहीं, बल्कि आपके डिजिटल वॉलेट से भी खेल रहे हैं। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए ये ठग ऐसे जाल बिछाते हैं कि पढ़े-लिखे लोग भी इनके झांसे में आ जाते हैं। आइए जानते हैं उन खतरों के बारे में जो आपके प्यार के जश्न को फीका कर सकते हैं।

    इन तरीकों से आपको शिकार बना रहे हैं स्कैमर्स

    1. रोमांस स्कैम: फर्जी प्यार की जालसाजी

    स्कैमर्स डेटिंग एप्स (टिंडर या बंबल) पर आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। हफ्तों तक भरोसा जीतने के बाद अचानक मेडिकल इमरजेंसी या मिलने के लिए फ्लाइट टिकट के नाम पर पैसों की मांग करते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट क्यों कर रहा इस Operating System को छोड़ने का रिक्वेस्ट? यूजर्स पर क्या है खतरा

    2. फर्जी डिलीवरी और कूरियर फ्रॉड

    मान लीजिए आपको मैसेज आता है कि आपका वैलेंटाइन सरप्राइज गिफ्ट आ गया है, डिलीवरी कंफर्म करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और जैसे ही आप लिंक खोलते हैं या सस्ते के चक्कर में एक रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं, आपका फोन हैक हो जाता है। तो हैकर आपके पासवर्ड एक्सेस करके अकाउंट खाली कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. भारी डिस्काउंट वाली नकली वेबसाइट्स

    महंगे ब्रांडेड परफ्यूम या घड़ियों पर 90 प्रतिशत डिस्काउंट देखकर आप ऑर्डर करते हैं। ये साइट्स आपकी कार्ड डिटेल्स चोरी करने के लिए बनाई जाती हैं। जो सस्ते दाम दिखाकर ग्राहकों को खरीददारी करने के लिए आकर्षित करते हैं और लोग झांसे में आकर वेबसाइट पर क्लिक कर देते हैं।

    ये भी पढ़े: Alert: डेटिंग एप्स पर अब AI एजेंट्स कर रहे बातचीत, जानें क्यों मोल्टमैच और ओपनक्लॉ ने बढ़ाई सुरक्षा की चिंता

    4. गिफ्ट कार्ड और गिवअवे स्कैम

    मुफ्त डिनर वाउचर या आईफोन गिवअवे के नाम पर सर्वे फॉर्म भरवाए जाते हैं। इसमें आपकी निजी जानकारी (नाम, पता, आधार) ली जाती है, जिसका इस्तेमाल बाद में बैंकिंग फ्रॉड के लिए होता है।

    सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये हैं गोल्डन रूल्स

    अनजान लिंक पर क्लिक न करें:

    व्हाट्सएप या ईमेल पर आए अनजान लिंक्स को कभी न खोलें। ये हैकर्स का ठगी का सबसे शातिर तरीका होता है।

    ओटीपी न बताएं:

    बैंक या कोई भी असली कंपनी कभी भी कॉल पर आपसे ओटीपी नहीं मांगती। इसलिए ऐसी कोई भी कॉल आने पर तुरंत शिकायत करें और नंबर ब्लॉक कर दें।

    वेबसाइट की जांच:

    किसी भी साइट से खरीदारी करने से पहले चेक करें कि उसके URL में 'https://' और पैडलॉक का निशान है या नहीं।

    पेमेंट में सावधानी:

    अनजान शख्स को यूपीआई या बैंक ट्रांसफर करने से बचें, खासकर तब जब वह अचानक किसी संकट का बहाना बनाए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें