घेरे में पेगासस: व्हाट्सएप के प्रमुख ने कहा- मानवाधिकारों का हनन करता है यह स्पाईवेयर, इस्तेमाल पर लगे रोक
विल कैथकार्ट का कहना है कि इंटरनेट की सिक्योरिटी के लिए यह एक चेतावनी है। मोबाइल नंबर अरबों लोगों का प्राइमरी कंप्यूटर है जिसमें लोग अपना निजी डाटा रखते हैं और निजी बातें करते हैं। सरकार और कंपनियों को लोगों की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

विस्तार
व्हाट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने कहा है कि मानवाधिकारों के हनन के लिए पेगासस का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। विल कैथकार्ट ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने कहा है कि एनएसओ के Pegasus का इस्तेमाल विश्व स्तर पर मानवाधिकारों के हनन के लिए हो रहा है जिसे तत्काल प्रभाव से रोकना होगा। कैथकार्ट का यह बयान पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए करीब 300 वेरिफाइड भारतीय मोबाइल नंबरों की जासूसी होने की रिपोर्ट के सामने आने के बाद आया है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन 300 नंबरों की जासूसी हुई है उनमें सरकार में शामिल मंत्रियों, नामचीन नेताओं, बड़े पत्रकारों के अलावा अधिवक्ताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के नंबर शामिल हैं। भारत का भी नाम दुनिया के उन 50 देशों की लिस्ट में आया है जहां साबइर सर्विलांस के तौर पर स्पाईवेयर (जासूसी वाले सॉफ्टवेर) का इस्तेमाल हो रहा है।
2019 में पेगासस के जरिए व्हाट्सएप हैक
सास 2019 में भारत समेत दुनिया के कई पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक किया गया था और उस हैकिंग में भी पेगासस का नाम सामने आया था जिसके बाद व्हाट्सएप ने एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा भी किया था। कैथकार्ट ने ट्विटर पर कई ट्वीट के जरिए मानवाधिकार के लिए काम करने वालों, टेक्नोलॉजी कंपनियों और सरकारों से आग्रह किया है कि पेगासस स्पाइवेयर के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी को साथ आना होगा।
विल कैथकार्ट का कहना है कि इंटरनेट की सिक्योरिटी के लिए यह एक चेतावनी है। मोबाइल नंबर अरबों लोगों का प्राइमरी कंप्यूटर है जिसमें लोग अपना निजी डाटा रखते हैं और निजी बातें करते हैं। सरकार और कंपनियों को लोगों की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
विल कैथकार्ट ने कहा, 'हमें एनएसओ समूह को जवाबदेह ठहराने के लिए और अधिक कंपनियों और सरकारों की जरूरत है। हम एक बार फिर से गैर-जिम्मेदार निगरानी तकनीक के इस्तेमाल पर वैश्विक रोक लगाने का आग्रह करते हैं।'
- फोन टैपिंग विवाद: पेगासस तैयार करने वाली कंपनी ने कहा- निराधार है पूरी रिपोर्ट, जासूसी के लिए नहीं होता हमारे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल
- Poco M3 का 4 जीबी रैम वेरियंट भारत में चुपके से हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- Freedom phone: ट्रैक नहीं होगा यह फोन, बैन हुए एप भी आराम से चलेंगे, जानें पूरी खासियत
- Oppo A16 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ है ट्रिपल रियर कैमरा