Oppo A16 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ है ट्रिपल रियर कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Jul 2021 09:55 AM IST
सार

Oppo A16 में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है।

विज्ञापन
Oppo A16 Launched With MediaTek Helio G35 and Triple Rear Cameras Price Specifications
Oppo A16 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A16 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है. Oppo A16 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो कि पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च हुए Oppo A15 का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo A16 स्लिम बेजल वाला है। इसमें नॉच डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Oppo A16 को तीन कलर और सिंगल रैम व स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय मोड के साथ आती है।

    Oppo A16 की कीमत

    Oppo A16 की कीमत 1,999,000 इंडोनेशियाई रुपिया यानी करीब 10,300 रुपये है। इसकी बिक्री 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में होगी। फोन को क्रिस्टल ब्लैक, पर्ल ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    Oppo A16 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A16 में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, IMG GE8320 GPU ग्राफिक्स, 3 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी की eMMC 5.1 स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A16 का कैमरा

    ओप्पो के इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    Oppo A16 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है और फोन का वजन 190 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें