अपने एप्पल आईडी को हैक होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

ओटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 15 Jul 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
Use this method to protect your Apple ID from hacking

    एप्पल एक ऐसा प्लेटफॉर्म रहा है जहां किसी भी यूजर्स की आईडी को हैक करना हैकर्स के लिए सबसे मुश्किल काम है। एप्पल आईडी के जरिए यूजर्स आईफोन, आईपैड या मैक डिवाइस को एक्सेस करते हैं। ऐसे में अगर आपको अपने एप्पल आईडी के हैक होने का डर सता रहा है, तो इन स्टेप्स को ध्यान से पढ़िए।

    Step 1:

    अपने एप्पल आईडी अकाउंट पेज पर साइन-इन करें।

    विज्ञापन

    Step 2:

    अपने एप्पल आईडी के पासवर्ड बदलें और कोशिश करें कि कोई ऐसा पासवर्ड सेट करें जिसे हैक करना मुश्किल हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Step 3:

    अपने एप्पल आईडी के पर्सनल और सिक्योरिटी इंफोर्मेशन को रिव्यू करें। सिक्योरिटी के सवालों के साथ, फोन नंबर और एप्पल आईडी से जुड़े फोन से सभी जानकारियों को ध्यान से देखें। इस बात को सुनिश्चित कर लें की कई कोई जानकारी अधूरी तो नहीं है।

    Step 4:

    अगर आप एप्पल आईडी से जुड़ी ईमेल आईडी को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो तुरंत उस ईमेल आईडी का पासवर्ड बदलें या फिर एप्पल आईडी के लिए दूसरे ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें।

    Step 5:

    अपनी एप्पल आईडी के लिए 2 फेक्टर ऑथेंटिकेशन सेट करें। इससे अगर हैकर को आपका पासवर्ड भी पता चल जाए फिर भी आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।

    यूजर्स इस बात का ध्यान दें कि अगर आप अपने एप्पल अकाउंट पेज पर साइन-इन कर रहे हैं और आपको अकाउंट लॉक का नोटिफिकेशन दिखा रहा है तो तुरंत अपने अकाउंट को रीसेट करें। अगर इसमें परेशानी आ रही हो तो एप्पल स्पोर्ट से संपर्क करें।

    कैसे पता लगाएं कि एप्पल आईडी हैक हो गई है

    1: अगर आपको नोटिफिकेशन मिलती है कि किसी अंजान डिवाइस से आपके एप्पल आईडी को लॉग इन किया गया है।

    2: अगर आपको एप्पल की तरफ से कनफर्मेशन ईमेल आता है कि आपका एप्पल आईडी पासवर्ड बदल चुका है या आपके अकाउंट की जानकारी अपडेट की गई है। जबकि ऐसा कोई भी रिक्वेस्ट आपकी तरफ से न किया गया हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें