जियो इफेक्ट: BSNL के इस प्लान में मिल रहा है रोज 6GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 12 Jul 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
BSNL Rs 444 Pack Now Offers 6GB Data per Day with 60 Days Validity to take on Jio
Mobile user

    जियो के कहर से देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां परेशान हैं। आए दिन बीएसएनएएल, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जियो की टक्कर में हर दिन कुछ नए प्लान पेश करते रहते हैं। इस बीच बीएसएनएल ने अपने एक पुराने प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है जिसमें अब रोज 6 जीबी डाटा मिल रहा है।

    इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इस प्लान की वैधता 60 दिनों की होगी। हालांकि इस प्लान में आपको 3जी स्पीड से ही डाटा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 444 रुपये है।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल के इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें दूसरे नंबर पर फ्री कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी और ना ही इसमें एक भी फ्री मैसेज मिलेगा। बता दें कि इस प्लान में पहले रोज 4 जीबी डाटा मिलता था। यह प्लान अभी सिर्फ केरल सर्किल के लिए है। वहीं यह प्लान 18 जुलाई से सभी सर्किल के लिए जारी हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा BSNL ने 187, 333, 349 और 448 वाले प्लान को भी अपडेट किया है। 333 रुपये वाले प्लान में अब रोज 5 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस प्लान में भी केवल बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें