Tech: सिर्फ चार्जिंग ही नहीं, USB Type-C पोर्ट करता है कमाल के काम, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये 5 बड़े फायदे

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 26 Dec 2025 05:44 PM IST
सार

USB Type-C Port Features:

स्मार्टफोन का Type-C पोर्ट अक्सर सिर्फ चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी क्षमता इससे कहीं ज्यादा है। पावर शेयरिंग से लेकर बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने तक, यह छोटा सा पोर्ट रोजमर्रा के काम को आसान बना सकता है।

विज्ञापन
usb type c port hidden features powerbank data transfer mini computer wired earphone screen sharing
USB Type C Port - फोटो : AI

    विस्तार

    ज्यादातर लोग फोन के नीचे बने छोटे से Type-C पोर्ट को सिर्फ बैटरी चार्ज करने का जरिया मानते हैं। केबल लगाई, फोन चार्ज हुआ और फिर निकाल ली, लेकिन इसकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती। सच्चाई यह है कि यही पोर्ट कई ऐसे काम कर सकता है, जिनके लिए पहले अलग-अलग केबल, पोर्ट या एक्स्ट्रा डिवाइस की जरूरत पड़ती थी। ये फीचर्स न तो महंगे एक्सेसरीज में छिपे हैं और न ही किसी मुश्किल सेटिंग के पीछे, बस मालूम न होने के वजह से यह लोगों की नजरों से ओझल रह जाते हैं। आइए आज आपको फोन के Type-C पोर्ट के 5 बेहतरीन फीचर्स के बारे में बताते हैं।

    फोन बन सकता है पावर बैंक

    यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन कई आधुनिक स्मार्टफोन Type-C पोर्ट के जरिए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। यानी Type-C पोर्ट से फोन सिर्फ चार्ज नहीं होता, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज भी कर सकता है। Type-C to Type-C केबल से आप वायरलेस ईयरबड्स, फिटनेस बैंड या किसी दूसरे फोन को इमरजेंसी में थोड़ी देर के लिए चार्ज कर सकते हैं। यह मुश्किल वक्त में काफी काम का फीचर है।

    विज्ञापन

    बिना इंटरनेट के फास्ट डेटा ट्रांसफर

    Quick Share या AirDrop जैसे वायरलेस ऑप्शन सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन बड़े वीडियो या फाइल ट्रांसफर में वक्त लग जाता है। Type-C पोर्ट से दो फोन को सीधे केबल से जोड़कर डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। एक फोन दूसरे की स्टोरेज को एक्सेस कर लेता है, जिससे फाइलें तेज और भरोसेमंद तरीके से कॉपी होती हैं। बड़े डेटा के लिए यह आज भी सबसे तेज तरीकों में से एक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Smartphone Type-C Port
    Smartphone Type-C Port - फोटो : AI

    फोन को बना सकते हैं मिनी कंप्यूटर

    Type-C पोर्ट की मदद से फोन में एक्सटर्नल डिवाइस जोड़ी जा सकती हैं। USB या ब्लूटूथ डोंगल के जरिए कीबोर्ड और माउस कनेक्ट किए जा सकते हैं। लंबे ई-मेल लिखने, डॉक्यूमेंट एडिट करने या स्क्रीन खराब होने की स्थिति में माउस से फोन चलाने में यह सेटअप बेहद उपयोगी साबित होता है। कुछ स्मार्टफोन एक्सटर्नल डिस्प्ले से जुड़ने पर डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस भी देते हैं।

    बड़ी स्क्रीन पर देखें फिल्में और सीरीज

    Type-C पोर्ट वीडियो आउटपुट को भी सपोर्ट करता है। HDMI to Type-C केबल से फोन को सीधे टीवी या मॉनिटर से जोड़ा जा सकता है। इससे फोन की स्क्रीन मिरर हो जाती है और डाउनलोड की गई फिल्में या सीरीज बिना कास्टिंग और एप के बड़ी स्क्रीन पर देखी जा सकती हैं। यह फीचर उन जगहों पर खास काम आता है, जहां स्मार्ट टीवी या तेज इंटरनेट नहीं होता।

    वायर्ड ईयरबड्स से बेहतर ऑडियो

    फोन से 3.5mm हेडफोन जैक भले ही अब गायब हो रहे हों, लेकिन वायर्ड ऑडियो पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अब यह Type-C पोर्ट के जरिए मिलता है। Type-C ईयरबड्स या Type-C to 3.5mm एडॉप्टर से वायर्ड ऑडियो सुना जा सकता है। कम लेटेंसी और बेहतर साउंड क्वालिटी की वजह से गेमर्स आज भी इसे पसंद करते हैं।

    लोग इन फीचर्स को नजरअंदाज करते हैं

    असल समस्या यह नहीं है कि ये फीचर्स मुश्किल हैं, बल्कि यह है कि इनके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती। अक्सर यूजर्स को इन खूबियों का पता तब चलता है, जब उन्हें किसी इमरजेंसी में इसकी जरूरत पड़ती है। Type-C पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं बना है। यह एक ऐसा यूनिवर्सल स्टैंडर्ड है, जो फोन को ज्यादा स्मार्ट बनाता है। चार्जिंग तो बस इसका एक काम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें