UPI Down: एक सप्ताह में दूसरी बार ठप हुई यूपीआई की सेवा, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीशुभम कुमार
Wed, 02 Apr 2025 09:01 PM IST
सार

एक सप्ताह में दूसरी बार आज यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की सेवा ठप हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही यूजर्स ने लगातार सामने आ रही ऐसी समस्या को लेकर सरकार से इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की।

विज्ञापन
UPI services halted once again, this happened for the second time in a week News In Hindi
UPI - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रमुख ऐप्स पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की सेवाएं ठप हो गईं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, रात 8 बजे तक कुल 449 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से लगभग 53 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को ऐप्स के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करते समय समस्याओं का सामना किया। बता दें कि एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले 26 मार्च को यूपीआई की सेवाएं ठप हो गई थी।

    ये भी पढ़ें:- Amit Shah on Lalu: 'वक्फ पर लालू जी की इच्छा मोदी जी ने पूरी कर दी': अमित शाह ने क्यों लिया राजद प्रमुख का नाम

    यूजर्स ने जताई नाराजगी

    यूपीआई की सेवाएं ठप होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी सामने आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया कि लगता है UPI फिर से ठप हो गया है! जबकि दूसरे उपयोगकर्ता ने लिखा कि आजकल UPI के साथ क्या हो रहा है? यह हर दूसरे दिन विफल हो रहा है। इस दर से यह मुझे किसी दिन होटल में बर्तन धोने पर मजबूर कर देगा। साथ ही यूजर कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए कि UPI सुचारू रूप से काम करे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसी स्थिति में क्या करें?

    अगर आपका यूपीआई भुगतान फेल हो रहा है, तो आप कुछ समय बाद ही दोबारा कोशिश करें। लेकिन इससे पहले इस मामले से जुड़े अपडेट के लिए एनपीसीआई और अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणिक समाचार पत्रों के सोशल मीडिया पेज को जरूर देंख लें। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कैश के जरिए अपने सभी भुगतान करें। गौरतलब है कि इससे पहले 26 मार्च को भी यूपीआई की सेवाएं बाधित हुई थीं, जिसके कारण डिजिटल लेनदेन में समस्या आई थी और बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने तत्काल भुगतान इंटरफेस में समस्याओं की रिपोर्ट की थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें