ठगी का नया तरीका: चोर आपके अकाउंट में पैसे भेजेगा लेकिन आपको नहीं मिलेगा, फिर शुरू होगा असली खेल...

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

अब ठगी का एक पैटर्न सामने आया है जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। इस पैटर्न में ठग आपको कॉल करते हैं और कहते हैं कि वे किसी को पेमेंट कर रहे थे लेकिन गलती से आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं।

UPI Money transfer scam in India know how to be safe in hindi
Hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    भारत में ठगी कभी खत्म नहीं हो सकती। हर बार सिर्फ ठगी के तरीके बदलते हैं, ठगी खत्म नहीं होती है। फास्ट इंटरनेट और हर हाथ में मोबाइल ने इस काम को और आसान बना दिया है। ठगी को सबसे आसाना यूपीआई पेमेंट ने बनाया है। एक क्लिक और सब खत्म हो जाता है।

    अब ठगी का एक पैटर्न सामने आया है जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। इस पैटर्न में ठग आपको कॉल करते हैं और कहते हैं कि वे किसी को पेमेंट कर रहे थे लेकिन गलती से आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। आप मैसेज चेक कर लीजिए और पैसे वापस कर दीजिए।

    ये ठग इतने शातिर होते हैं कि आपको पैसे ट्रांसफर होने का एक मैसेज भी भेजते हैं लेकिन यहीं ध्यान देने वाली बात होती है। दरअसल खाते में पैसे जमा होने का जो मैसेज आता है तो वह बैंक से नहीं, बल्कि ये ठग खुद अपने नंबर से भेजते हैं। अक्सर लोग सिर्फ मैसेज देखते हैं और निश्चिंत हो जाते हैं कि पैसे तो आ ही गए हैं और फिर उसे पैसे रिटर्न करने की गलती कर बैठते हैं।

    यदि आप पैसे इन्हें ट्रांसफर नहीं करते हैं तो ये आपको कॉल करके धमकाते भी हैं और पुलिस से शिकायत करने की धमकी देते हैं। इस तरह के फोन कॉल से आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें उधर से कहा जा रहा है कि गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं तो तुरंत फोन कट कर दें।

    और पढ़ें...