YouTube Premium: इन सात देशों में महंगे हुए प्लान, एड ब्लॉकर भी हुआ बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Nov 2023 03:54 PM IST
सार

यूट्यूब ने 02 नवंबर को अपने कुछ यूजर्स को एक मेल किया है जिसमें YouTube Premium की प्राइस बढ़ाने की बात की गई है। मेल के मुताबिक नए प्रीमियम प्लान 1 नवंबर से इफेक्टिव होंगे।

YouTube Premium is set to get more expensive in multiple countries
youtube premium price - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी यूट्यूब प्रीमियम प्लान (YouTube Premium) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए झटका है। गूगल ने YouTube Premium के प्लान को एक साथ 7 देशों में महंगा कर दिया है। यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को एड फ्री एक्सपेरियंस मिलता है। इसके अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक प्ले करने की सुविधा मिलती है।

    यूट्यूब ने 02 नवंबर को अपने कुछ यूजर्स को एक मेल किया है जिसमें YouTube Premium की प्राइस बढ़ाने की बात की गई है। मेल के मुताबिक नए प्रीमियम प्लान 1 नवंबर से इफेक्टिव होंगे।

    जिन सात देशों में YouTube Premium के प्लान महंगे हुए हैं उनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चिली, जर्मनी, पोलैंड और तुर्की शामिल हैं। कंपनी के ईमेल के अनुसार, मौजूदा ग्राहकों से कम-से-कम तीन अतिरिक्त महीनों के लिए पुरानी कीमत ली जाएगी, जबकि नए ग्राहकों को नई कीमत चुकानी होगी।

    YouTube Premium प्लान की कीमतें

    भारत में यूट्यूब प्रीमियम प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में यदि आप तीन महीने के लिए एक साथ प्लान लेते हैं तो आपको 129 रुपये की कीमत देनी होगी और मासिक प्लान की कीमत 139 रुपये है। एक साल वाले प्लान की कीमत 1,290 रुपये है।

    एड ब्लॉकर पर प्रतिबंध

    इस सप्ताह की शुरुआत में ही गूगल ने यूट्यूब पर एड ब्लॉकर को ब्लॉक किया है। एड ब्लॉकर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब अधिकतम 3 वीडियो ही देख सकेंगे। अब यूजर्स के पास दो ही विकल्प हैं। पहला यह है कि आप एड फ्री एक्सपेरियंस के लिए प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लें और दूसरा यह है कि आप एड के साथ वीडियो देखें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें