Budget 2021: मेड इन इंडिया Tab से लेकर मोबाइल App पर बजट, जानें पहली बार क्या-क्या हुआ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Feb 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
union budget 2021 india news in hindi Made in India Tablet to Budget mobile app a Budget of many firsts
यूनियन बजट 2021: Union Budget - फोटो : amarujala

    कोरोना काल में साल 2012 का आम बजट पेश किया जा रहा है। आम बजट 2021 (Union Budget 2021) में बहुत कुछ ऐसा है जो पहली बार हो रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब बजट की छपाई कागजों पर नहीं हुई है। Budget 2021 टैबलेट पर पेश किया जा रहा है, जिसे लेकर कहा गया है कि मेड इन इंडिया टैब में बजट पेश हो रहा है, हालांकि टैब किस कंपनी का है, यह भी एक राज ही है।

    बही-खाता की जगह टैब

    इस बार के बजट में पहली बार हुआ है वह बही-खाता का बदलना है। पारंपरिक बही-खाता को टैबलेट से रिप्लेस किया गया है। इस बार का बजट डिजिटल (पेपरलेस) है जिसे एक टैबलेट के जरिए पढ़ा जा रहा है। पारंपरिक बही-खाता की जगह अब मेड इन इंडिया टैबलेट ने ले ली है।

    विज्ञापन

    बजट के लिए मोबाइल एप

    वित्त मंत्रालय ने हाल ही में Union Budget के नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसे गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बजट पेश हो जाने के बाद इस मोबाइल पर पूरे बजट को अपलोड कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आम बजट के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है जब सरकार ने बजट के लिए एक स्पेशल मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप को राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) ने तैयार किया है। यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि आप आम बजट 2021 एप से बजट की डिजिटल कॉपी को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    डिजिटल जनगणना

    ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब देश में डिजिटल जनगणना होगी। डिजिटल जनगणना के लिए सरकार ने 3,760 करोड़ रुपये देने का एलान किया है, हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि डिजिटल जनगणना के लिए कौन-सी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। संभव है कि जनगणना की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए या फिर जनगणना करने वाले अधिकारियों को फॉर्म की जगह टैब की इस्तेमाल किया जाए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें