Realme X7 हो सकता है भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन, लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक

रियलमी का नया 5जी स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले Realme X7 5G की कीमत लीक हो गई है। Realme X7 और Realme X7 Pro को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन में पंचहोल डिस्प्ले और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme X7 5G को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन के फीचर्स Realme V15 जैसे ही होंगे। भारत में Realme X7 5G की लॉन्चिंग चार फरवरी को होने वाली है।
Realme X7 5G की भारत में लीक कीमत
टिप्सटर Debayan Roy ने @Gadgetsdata हैंडल से ट्वीट करके दावा किया है कि Realme X7 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये होगी। यह कीमत 6GB + 128GB मॉडल की होगी, जबकि Realme X7 5G के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। बता दें कि चीन में Realme X7 को 1,799 चीनी युआन यानी करीब 20,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Realme X7 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme X7 में 6.4 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 90.8 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। पावर के लिए इसमें ऑक्टा कोर Dimensity 800U SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Realme UI का इंटरफेस दिया गया है।
Realme X7 5G का कैमरा
Realme X7 के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड- एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। Realme X7 में 4,300 mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Xiaomi Mi 11 आठ फरवरी को होगा ग्लोबल लॉन्च, 256GB स्टोरेज के साथ आएगा फोन
- BSNL ने ग्राहकों को फिर दिया झटका, अब इस प्लान में मिलेगा कम डाटा
- WhatsApp पर अभी भी कायम है भारतीयों का भरोसा, महज 28% यूजर्स ही छोड़ना चाहते हैं एप
- माइक्रोसॉफ्ट ने कराया अनोखे चैटबॉट का पेटेंट, दुनिया छोड़ चुके लोगों से बात करना होगा संभव