नाम में बहुत कुछ रखा है: महिला को बदलना पड़ा अपना नाम, उसे बुलाने पर बजने लगते थे पड़ोसियों के आईफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Oct 2023 05:24 PM IST
सार

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में एक महिला का नाम सिरी प्रिंस था जो कि महिला पर्सनल ट्रेनर का का करती है। महिला का दावा है कि उसे अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया गया है।

विज्ञापन
UK Woman Named Siri Prince Forced to Change Her Name Due to Similarity With Apple Siri
Apple siri - फोटो : apple

    विस्तार

    कहते हैं कि नाम में क्या रखा है लेकिन सच यही है कि नाम में बहुत कुछ रखा है। Apple के वर्चुअल असिस्टेंट के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे। एपल के वर्चुअल असिस्टेंट का नाम सिरी है। सिरी आवाज लगाने पर आईफोन, आईपैड की सिरी एक्टिव हो जाती है। एक महिला के सिरी नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है।

    स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में एक महिला का नाम सिरी प्रिंस था जो कि महिला पर्सनल ट्रेनर का का करती है। महिला का दावा है कि उसे अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया गया है। यह सारा बवाल IOS 17 के अपडेट के बाद हुआ।

    विज्ञापन

    महिला को पहले भी अपने नाम से दिक्कत थी लेकिन पहले सिरी को एक्टिव करने के लिए Hey siri कहना पड़ता था लेकिन यह अब सिर्फ सिरी कहने से एक्टिव हो जाती है। नए अपडेट के बाद जब भी कोई महिला को सिरी कहकर बुलाता था तो लोगों के आईफोन एक्टिव हो जाते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वह आगे बताती हैं कि उन्हें कई सालों तक यह झेलना पड़ा जब लोग जब भी उनसे बात करते थे तो आईफोन बजने लगता था। 26 वर्षीय सिरी प्रिंस ने अपना नाम बदलकर "सिज" रख लिया है। एपल ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।

    एडिनबर्ग के सिरी प्रिंस कहती हैं, "मुझे यकीन है कि एपल इसके बजाय कुछ और चुन सकता था।" उनके अनुसार कई लोगों का नाम "सिरी" है और उनका सारा जीवन असहनीय हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, "एलेक्सा सीरी" नाम की एक अन्य 27 वर्षीय महिला को भी अपने नाम के लिए समझौता करना पड़ा, क्योंकि उनका नाम लेने पर अमेजन का वर्चुअल असिस्टेंट "एलेक्सा" एक्टिव हो जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें