सरकार का बड़ा फैसला, कहा- हर यूजर को मिले 10Mbps की स्पीड

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Dec 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
UK government decides 10 Mbps broadband should be a legal right
UK government decides 10 Mbps broadband should be a legal right

    भारत में इंटरनेट की स्पीड की जो हालत है उससे आप अच्छे से वाकिफ हैं, हालांकि पिछले 1 साल में स्पीड में सुधार भी काफी हुआ है। खैर भारत की बात बाद करेंगे पहले यूके की कर लेते हैं। यूके की सरकार ने अपने एक आदेश में कहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक कम-से-कम 10 एमबीपीएस की स्पीड मिलनी ही चाहिए। इस पर उसका कानून अधिकार है। सरकार का यह फैसला ब्रिटेन में ब्रॉडबैंड सर्विस दे रहे सभी ऑपरेटर्स के लिए है।

    2020 से कानून हो जाएगा लागू

    Internet Users
    Internet Users

    सरकार का यह कानून 2020 से लागू हो जाएगा। इसके बाद सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को किसी भी सूरत में 10 एमबीपीएस की स्पीड देंगी। बता दें कि हाल में यूके में डिजिटल इकॉनोमी एक्ट पास हुआ है जिसके तहत यह फैसल लिया गया है।

    विज्ञापन

    सरकार के कल्चरल सचीव करेन ब्राडली ने कहा, 'हम जानते हैं कि घरों और व्यवसायों के लिए ब्रॉडबैंड कितना महत्वपूर्ण है और हम चाहते हैं कि सभी लोग तेजी से और विश्वसनीय कनेक्शन से लाभान्वित हों।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें