Google: गूगल सर्च ने दो बिछड़े हुए बुजुर्गों को अपने परिजनों से मिलाया, जानिए क्या है पूरा माजरा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 17 Sep 2024 06:03 PM IST
सार

तकनीक कभी-कभी इंसानों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो जाती है। जी हां, दरअसल, गूगल सर्च की वजह से दो बिछड़े हुए वरिष्ठ लोग अपने-अपने परिवार वालों से मिल गए। ऐसे में गूगल सर्च की सुविधा काफी लाभदायक साबित हुई।

विज्ञापन
Two missing senior citizens reunited with families using Google search
Google - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल का इस्तेमाल तो आप करते होंगे। मगर गूगल ने दो वरिष्ठ लोगों को अपने परिजनों से मिला दिया। जी हां, महाराष्ट्र में एक संगठन ने गूगल सर्च के जरिए दो बिछड़े हुए लोग एक बार फिर से आपस में मिल गए।

    मावीबाई वागरी जोकि 70 साल के हैं, जो क मानसिक एलमेंट से जूझ रहे हैं। वह गुजरात के वडोदरा के पास से गायब हुए थे और नालासोपारा के पालघर जिले से से 14 सितंबर को उन्हें एक आश्रम में एडमिट अवस्था में खोजा गया। जीवन आनंद संस्था जो कि एक एनजीओ के वालटियर्स और स्टाफ जो कि रिहैबिलिटी लोगों के लिए काम करता है, उसने गूगल सर्च के माध्यम से वागरी नाम के जरिए स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई और फिर उनके परिजनों को तलाशा गया। इस तरह से अगले दिन यानी 15 सितंबर को वागरी अपने परिजनों से मिल पाया।

    विज्ञापन

    इसी तरह से संस्था ने एक और बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया, 70 वर्षीय ट्राइबल महिला पड़ी गोमा भुकरे जोकि नवी मुंबई के पनवेल इलाके से मिसिंग हो गई थी। भुकरे गलती से मुंबई की बस में चढ़ गई थी, जहां पर वह बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ऐसे में उसे इलाज दिया गया और फिर उसे संस्था के आश्रम में 14 सितंबर की रात गुजारी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें