ट्विटर ने रोका ब्लू टिक वेरिफिकेशन, कहा- आ गए हैं उम्मीद से ज्यादा रिक्वेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 May 2021 01:55 PM IST
सार

ट्विटर का कहना है कि उम्मीद से अधिक वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट मिलने के कारण वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है, जल्द ही इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Twitter paused accepting new verification requests after one week of launch
Twitter Verification - फोटो : twitter

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने करीब चार साल बाद पब्लिक ब्लू टिक वेरिफिकेशन को शुरू किया था लेकिन महज एक सप्ताह बाद ही कंपनी ने इसे बंद कर दिया। ट्विटर का कहना है कि उम्मीद से अधिक वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट मिलने के कारण वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है, जल्द ही इसे फिर से शुरू किया जाएगा। ट्विटर ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

    ट्विटर ने अपने ट्वीट में कहा है, 'हमने हाल ही में वेरिफिकेशन को शुरू किया था लेकिन उम्मीद से ज्यादा यूजर्स ने वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किए हैं। हम पहले इन्हें रिव्यू करेंगे और उसके बाद जल्द ही फिर से नए आवेदन लिए जाएंगे।’

    विज्ञापन

    बता दें कि ट्विटर ने पिछले सप्ताह ही पब्लिक वेरिफिकेशन शुरू किया था जिसके बाद कोई भी अपने Twitter अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए अप्लाई कर सकता था। ट्विटर ने साफ तौर पर कहा था कि शुरुआती चरण में छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं, हालांकि ट्विटर ने यह भी कहा था कि उन अकाउंट्स को भी वेरिफाई किया जाएगा जिनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वेरिफिकेशन के लिए कैसे करें अप्लाई?

    फिलहाल तो कंपनी ने नए आवेदन लेना बंद कर दिया है लेकिन इसे शुरू किया जाएगा तब आप अप्लाई कर सकेंगे। जैसे ही ट्विटर की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी तो उसके बाद यूजर्स के अकाउंट सेटिंग में वेरिफिकेशन एप्लिकेशन दिखने लगेगा। वेरिफिकेशन का टैब सभी यूजर्स के अकाउंट में दिखेगा।

    वेरिफिकेशन टैब दिखने के बाद आपको ऊपर बताए गई 6 कैटेगरी में से किसी एक का चयन करना होगा और उसके बाद सरकारी पहचान पत्र, ई-मेल आईडी, वेबसाइट लिंक जैसी जानकारी ट्विटर को देनी होगी। अप्लाई करने के बाद ट्विटर आपके द्वारा दी गई जानकारियों की जांच करेगा और फिर आपके अकाउंट को ब्लू टिक के साथ वेरिफाई किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें