Bugatti ने लॉन्च की हैंडमेड स्मार्टवॉच, तैयार करने में लगे 20 दिन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 May 2021 10:06 AM IST
सार

स्मार्टवॉच को खरीदने वालों को इसे कस्टमाइज करने का भी विकल्प मिलेगा। वॉच के साथ रबड़ स्ट्रैप और टाइटेनियम स्ट्रैप का विकल्प मिलेगा।

Bugatti launches smartwatches Know price specification and features
Bugatti smartwatch - फोटो : Bugatti

    विस्तार

    Bugatti की गाड़ियों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन अब आप बुगाती की कार में बुगाती की स्मार्टवॉच पहनकर सफर कर सकते हैं। जी हां, Bugatti ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है और खास बात यह है कि यह हैंडमेड स्मार्टवॉच है। कंपनी ने एक साथ स्मार्टवॉच की तीन मॉडल को पेश किया है जिनमें Bugatti Ceramique Edition One Pur Sport, Bugatti Ceramique Edition One Le Noire और Bugatti Ceramique Edition One Divo शामिल हैं। इन स्मार्टवॉच में आज की जरूरत के सभी फीचर्स जैसे जीपीएस और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर हैं।

    Bugatti स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले आपको बता दें कि ये सभी स्मार्टवॉच हैंडमेड हैं जिन्हें IT और वॉच के एक्सपर्ट की एक टीम ने तैयार किया है। इस वॉच में करीब 1,000 अलग-अलग पार्ट्स का इस्तेमाल हुआ है। Bugatti का दावा है कि इस स्मार्टवॉच में उसी इंजीनियरिंग का इस्तेमाल हुआ है जिनका इस्तेमाल उसकी हाइपर स्पोर्ट्स कारों में होता है। स्मार्टवॉच को खरीदने वालों को इसे कस्टमाइज करने का भी विकल्प मिलेगा। वॉच के साथ रबड़ स्ट्रैप और टाइटेनियम स्ट्रैप का विकल्प मिलेगा।

    बुगाती की इन स्मार्टवॉट में जीपीएस सेंसर है। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ स्ट्रेस लेवल और ब्लड ऑक्सीजन मापने का भी फीचर मिलेगा। इसमें 445mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें राउंड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 390x390 पिक्सल है। वॉच के साथ पांच साल की वारंटी मिल रही है। इस वॉच में 90 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इस वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 10 ATM की रेटिंग मिली है। इसे Bugatti Dashboard एप से कंट्रोल किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें