ट्विटर के सीईओ डॉर्सी को गूगल की बजाय यह सर्च इंजन है बहुत पसंद, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 01 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Twitter CEO Jack Dorsey Use DuckDuckGO Search Engine Know About It
twitter

    आज को दौर में सभी लोग किसी भी चीज को सर्च करने के लिए गूगल (Google) का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही गूगल भी अपने सर्च इंजन को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पेश करता रहता हैं। लेकिन ट्विटर के मुख्य अधिकारी जैक डॉर्सी को गूगल ज्यादा पसंद नहीं आया है। उन्होंने इस जानकारी को अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने ट्विट में कहा है कि उन्हें गूगल की बजाय DuckDuckGo सर्च इंजन का उपयोग करना ज्यादा पसंद है।

    ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने ट्विट में लिखा है कि मुझे डकडकगो सर्च इंजन पसंद है। इस समय मैं इस ही सर्च इंजन का इस्तेमाल कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा है कि यह इंजन कमाल का है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें : आप भी लैपटॉप में करते है स्लीप मोड का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

    बता दें कि 2008 में डकडकगो सर्च इंजन की शुरुआत हुई थी। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह अपने यूजर्स का डाटा सर्वर पर स्टोर नहीं करता है। शायद इस सिक्योरिटी पॉलिसी की वजह से जैक डॉर्सी को यह सर्च इंजन गूगल के मुकाबले ज्यादा पसंद आया है। वहीं, डकडकगो सर्च इंजन ने गूगल को कड़ी चुनौती दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें