आप भी लैपटॉप में करते है स्लीप मोड का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

आज के समय में कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही लोग इस डिवाइस को किसी भी जगह पर इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ टेक कंपनियां भी लोगों को ज्यादा-से-ज्यादा सुविधाएं देने के लिए इन लैपटॉप में वाई-फाई और स्लीप मोड जैसे खास फीचर्स दे रही हैं। लेकिन हाल ही में लैपटॉप में आग लगने घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें स्लीप मोड को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस मोड से बैटरी को भी बहुत नुकसान होता है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना हैं कि लैपटॉप को स्लीप मोड की बजाय शटडाउन करना ही बेहतर विकल्प है।
लोग बार-बार लैपटॉप को खोलने में लगने वाले समय को बचाने के लिए स्लीप मोड का इस्तेमाल करते हैं। जब लैपटॉप का इस्तेमाल देर तक नहीं होता है, तो यह डिवाइस अपने-आप स्लीप मोड में चला जाता है। इसके अलावा यूजर्स लैपटॉप को स्टार्ट बटन के जरिए स्लीप मोड में डाल सकते हैं। वहीं, इस फीचर से लैपटॉप की बैटरी पर जोर पड़ता है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
1. लंबे समय तक लैपटॉप को स्लीप मोड में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे बैटरी को बहुत नुकसान होता है। साथ ही बैटरी जल्दी खराब भी हो जाती है।
2. लैपटॉप के सीपीयू और मॉनीटर पर स्लीप मोड का बुरा असर पड़ता है।
3. स्लीप मोड से लैपटॉप की बैटरी गर्म हो जाती है, जिससे आग लग सकती है।
स्लीप मोड से लैपटॉप की बैटरी की खपत बहुत कम हो जाती है। साथ ही डिवाइस को दोबारा ऑन भी नहीं करने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा यूजर्स स्लीपिंग मोड के जरिए वहां से काम शुरू कर सकते हैं, जहां से उन्होंने कार्य छोड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ लैपटॉप को अधिक चार्ज भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बैटरी बहुत गर्म हो जाती है और इसमें आग लग सकती है।
यूजर्स लैपटॉप पर स्लीप मोड की बजाय हाबरनेशन मोड का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इस मोड से लैपटॉप की बैटरी को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचता है। यूजर्स इस फीचर के जरिए लैपटॉप पर चल रहे काम को स्नैपशॉट विंडो पर सेव कर सकते है। हाइबरनेशन स्लीप मोड की तुलना में बेहतर काम करता है। साथ ही इस फीचर से लैपटॉप की बैटरी लाइफ भी बढ़ती है।
अगर आप भी अपने लैपटॉप में हाइबरनेशन मोड एक्टिवेट करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले की-बोर्ड पर स्टार्ट+आर बटन एक साथ दबाना होगा। अब आपके सामने विंडो पावर का ऑप्शन ओपन हो जाएगा, जिसमें आप पावक बटन के जरिए स्लीप मोड की जगह हाइबरनेशन मोड को चुन सकते है।