Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी भी हुए सिम स्वैपिंग के शिकार, अकाउंट हुआ हैक

संदीप  भट्ट
टेक डेस्क, अमर उजालासंदीप भट्ट
Sat, 31 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
twitter ceo jack dorsey account hacked

    ट्विटर के संस्थापक और सीईओ जैक डॉर्सी का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार की आधी रात को हैक हो गया था, हालांकि अब उनका अकाउंट री-स्टोर हो गया है। हैक होने के बाद जैक डॉर्सी के अकाउंट से हैकर्स ने कई आपत्तिजनक ट्वीट्स किए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ट्वीट्स आधे घंटे से ज्यादा समय तक उनकी प्रोफाइल पर ही दिखते रहे। हालांकि बाद में ट्विटर की टीम ने उनके अकाउंट को रिकवर कर लिया। बता दें कि ट्विटर के मौजूदा सीईओ जैक डॉर्सी के करीब 42 लाख फॉलोअर्स हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः आपका सिम कार्ड ही आपको बना सकता है कंगाल, समझें पूरा गणित

    डॉर्सी के अकाउंट के जरिए अपमानजनक और नस्लवादी ट्वीट किए गए और इस तरह के ट्वीटस को री-ट्वीट भी किया गया। अभी यह साफ नहीं है कि किस समूह के हैकर्स ने डोर्सी के अकाउंट को हैक किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हैकर्स द्वारा किए गए अपमानजनक और नस्लवादी ट्वीट को अब डिलीट किया जा चुका है, हालांकि उनके अकाउंट्स के हैकिंग के दौरान ट्वीट किए गए ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं। वहीं कई यूजर्स जैक डॉर्सी के अकाउंट का पासवर्ड कमजोर बताकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः SIM Swapping: आप भी हो सकते हैं शिकार, सेकेंडों में गायब हो जाएगी पूरी कमाई, बचने का यह है 

    वहीं बीबीसी को ट्विटर से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक हैकर ने जैक का अकाउंट हैक करने के लिए सिम स्वैपिंग का इस्तेमाल किया गया है। सिम स्वैपिंग के जरिए हैकर्स ने मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाया और उनका अकाउंट हैक किया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें