पहला फेसबुक यूजर, पहला ट्वीट, पहला यूट्यूब वीडियो, जानिए इंटरनेट की 12 पहली बातें
विज्ञापन

1.
हाल ही में ई-मेल के जनक रे टॉमलिंसन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। 1971 में उन्होंने पहला इलेक्ट्रॉनिक मैसेज भेजने का तरीका खोज निकाला था। आइए जानते हैं इंटरनेट की कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें जो पहली बार हुई थीं। जैसे पहला इंटरनेट विज्ञापन, इंटरनेट पर अपलोड की गई पहली तस्वीर।साभार: बिजनेज इनसाइडर

2.
इंटरनेट की दुनिया में पहला रजिस्टर्ड डोमेन नेम Symbolics.com है, जिसको 15 मार्च 1985 पंजीकृत कराया गया था। अब यह एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में कार्य करता है।

3
.पहली वेबसाइट वर्ल्ड वाइड वेब के बारे में जानकारी के लिए समर्पित थी और इसको 6 अगस्त 1991 को लाइव किया गया था। यूआरएल देखिए : http://info.cern.ch/hypertext/WWW/TheProject.html
विज्ञापन