अगर आप करते हैं ट्विटर एप का इस्तेमाल, तो तुरंत करें अपडेट, नहीं तो लीक हो जाएगा निजी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
twitter ask android users to update app know about it
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

    गूगल और फेसबुक के बाद अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर भी डाटा लीक का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते कंपनी ने ईमेल भेजकर एंड्रॉयड यूजर्स को एप अपडेट करने को कहा है। दरअसल, बीते शुक्रवार को कंपनी ने हैकर्स की तरफ से ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर वायरस वाले कोड डाले जाने की जानकारी साझा की थी। वहीं, हैकर्स इन मैलिशस कोड के जरिए यूजर्स के पर्सनल डाटा को चुरा सकते हैं। हालांकि, ट्विटर पर मौजूद इन कोड से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स का डाटा प्रभावित हो सकता है।

    इसे भी पढ़ें : BSNL ने इस प्लान को किया अपडेट, अब रोजाना मिलेगी 3GB डाटा की सुविधा

    हैकर्स यूजर्स का अकाउंट कर सकेंगे कंट्रोल

    ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर आई खामी से पता चला है कि हैकर्स यूजर्स की जानकारी के अलावा ट्वीट और मैसेज कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो हैकर्स यूजर्स के अकाउंट को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, ट्विटर ने कहा है कि कॉम्प्लिकेटेड प्रक्रिया के जरिए एप में वायरस वाले कोड डालने के साथ डाटा को एक्सेस किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Twitter ने नोटिफिकेशन किया जारी

    ट्विटर का कहना है कि वायरस वाले कोड डाले जाने के बाद भी अब तक डाटा लीक की जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही डाटा चोरी होने के सबूत भी नहीं मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वहीं, ट्विटर के प्लेटफॉर्म के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया गया है और यूजर्स को ईमेल भेजकर एप अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Twitter में डाले गए वायरस वाले कोड

    आपको बता दें कि ट्विटर पर डाले गए वायरस कोड का प्रभाव आईओएस और वेब यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। लेकिन इन कोड से एंड्रॉयड यूजर्स के डाटा को खतरा है, इसलिए कंपनी ने एप अपडेट करने की सलाह दी है। कुछ दिनों पहले एक भारतीय यूजर को सिक्योरिटी वॉर्निंग मिली थी, जिसमें ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर वायर वाले कोड मौजूद होने की बात कही गई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें